By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: अंतर्जनपदीय सात साइबर ठग गिरफ्तार, 700 बैंको के मिले फर्जी खाते
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

अंतर्जनपदीय सात साइबर ठग गिरफ्तार, 700 बैंको के मिले फर्जी खाते

Last updated: October 21, 2025 6:45 pm
Surabhi Saloni
Share
6 Min Read
SHARE
Highlights
  • 05 करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि का किया गया फ्रॉड
  • साइबर ठगों का नेटवर्क चीन और हांगकांग से है जुड़ा

भदोही (उ.प्र.)। उत्तरप्रदेश भदोही पुलिस के हाथ मंगलवार को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक ऐसे अंतर जनपदीय साइबर गिरोह का भंडाफोड़ किया है जिसका लिंक चीन और हांगकांग से था। गिरफ्तार किए गए सात फाइबर साइबर ठगों के पास से 700 बैंकों के फर्जी खाते मिले हैं 05 करोड़ से अधिक की धनराशि फ्रॉड किया है। अपर पुलिस अधीक्षक का शुभम अग्रवाल ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि भदोही पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देश पर साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता मिली है। गिरफ्तार किए गए साइबर ठगों के पास से 700 से अधिक फर्जी खाते मिले हैं ठगी की राशि से संचालन करते थे। 100 से अधिक इन पर एनसीआर दर्ज है। अंतर्जनपदीय साइबर ठगों ने 05 करोड़ से अधिक की धनराज का फ्रॉड किया। गिरफ्तार किए गए साइबर ठगों का नेटवर्क चीन और हांगकांग से जुड़ा हुआ है। साइबर ठगों के मोबाइल में साइबर अपराध से संबंधित एपीके फाइल, कई ऐप, लिंक, ह्वाट्सप व टेलीग्राम चैट्स मिले हैं। भदोही की साइबर पुलिस ने जिन सात अंतर्जनपदीय साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है उनमें अंकुश सोनी, निवासी मंसूराबाद थाना नबाबगंज, प्रयागराज, कमलेश कुमार बिंद निवासी पूरेनगरी, थाना ऊंज भदोही, शनि सिंह निवासी ग्राम नवलपुर जखांव थाना गोपीगंज भदोही, अवधेश कुमार चौधरी उर्फ दीपू उर्प हाजीपट्टी नारायणपुर थाना अदलहाट, मीरजापुर, राहुल पासी निवासी भिदिउरा थाना ज्ञानपु भदोही और शहजाद निवासी वार्ड नंबर 12 पूरेगुलाब थाना गोपीगंज भदोही के अलावा शोएब अंसारी उर्फ राजा निवासी बड़ागाँव थाना बड़ागाँव, वाराणसी हालपता भुड़की थाना ज्ञानपुर जनपद भदोही मंगलवार को गोपीगंज नगर के ओवरब्रिज पुल के पूर्वी छोर पिलर नंबर 52 के सामने बस स्टैण्ड वेटिंग एरिया के पास से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 10 अदद मोबाइल के साथ 10 अदद डेबिट और क्रेडिट कार्ड,एक एटीएम अदद ड्राइबिंग लाइसेंस, छह आधार कार्ड , एक पासबुक 5000/ रूपये नगद और एक चार पहिया वाहन और मोटर साइकिल बरामद किया गया है। चाईना और हांगकांग से सम्बन्धित चैटलाग्स, टेलीग्राम आईडी तथा मैलेशियस एपीके की प्रति बरामद हुई है। साक्ष्य सूत्र मल्टीपल एनसीआपी और जेएमआईएस कम्पलेंट लिंक जिनका सम्बन्ध तमिलनाडु, तेलंगाना,केरला, कर्नाटका, गुजरात, राजस्थान और बिहार से जुड़े है। इनके ह्वाट्सप व टेलीग्राम चैट अंतर्राष्ट्रीय आईएसडी नंबरो के है। इनके बैंक खाता और क्रिप्टों वालेट फ्राड तरीके से संचालित किये जा रहे है।
अपर अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल का दावा है कि अंकुश कमलेश और अंकुश, कमलेश और दूसरे ठगों ने पुलिस के पूछताछ में बताया है कि हम लोग टेलीग्राम के माध्यम से चाइना और हांगकांग के लोगों से जुड़े हुये हैं। लोगों से आईडी पासवर्ड केवाईसी डाक्यूमेण्ट प्राप्त करके फर्जी ट्रेडिंग एप पर ट्रेडिंग करवाते हैं जिसमें इनवेस्टर द्वारा लगाये गये पैसों को हम लोग अपने पास मौजूद विभिन्न खातो में स्थानान्तरित कर लेते है। फिर उन सभी पैसों को गेमिंग में लगा देते हैं और कुछ का यूएसडीटी खरीद बेंच लेते हैं। हम लोगों के द्वारा क्रेडिट कार्ड का भी फ्राड किया जाता है जिसमें लोगों को फोन करके खुद को क्रेडिट कार्ड का कर्मचारी बताकर उनको भ्रमित कर उनसे क्रेडिट कार्ड का डिटेल व ओटीपी प्राप्त कर लेते हैं, फिर अपने साथियों को शेयर करते हैं जिसका वो लोग अमेजन पे वैलेट बनाकर सारा पैसा वैलेट में जमा कर लेते हैं। उस पैसे को यूपीआई के माध्यम से सीएससी सेंटर धारकों के एकाउण्ट में ट्रांसफर कर देते हैं तथा उनको कुछ कमीशन देकर उनसे कैश प्राप्त कर लेते हैं। गिरफ्तार ठगों ने बताया कि हम लोग अपनी पहचान छिपाने के लिये आधार कार्ड में नाम बदल देते हैं तथा किसी अन्य व्यक्ति के नंबर का उपयोग कर फर्जी ह्वाट्सप व टेलीग्राम आईडी चलाते हैं।
जिसमें किसी अन्य व्यक्ति का फोटो भी लगा देते हैं, ताकि हम लोगों को कोई पहचान न पाये। उपरोक्त कार्यवाही के उपरान्त सभी पकडे गए व्यक्तियों से अलग अलग व एक साथ पूछताछ करने पर बता रहे है की हमलोग बीडीजी बेटिंग एप, एल बैंक एप, जीवन एपीके फाइल, एसएमएस फारवर्डेड एपीके फाइल तथा फर्जी ट्रेडिंग ग्रुप के माध्यम से उनके साथ साइबर ठगी करते है। इस ठगी में फर्जी नाम पते से खाता खोलवाकर उन खातो के ऑनलाइन बैकिंग आईडी और पासवर्ड, एटीएम एवं चेकबुक प्राप्त कर लेते हैं। फिर उसमे फर्जी नाम पता के मोबाइल नम्बर लिंक करवाकर उन खातो का प्रयोग लोगो से ठगी करने में करते है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस गिरोह में सुधांशु गुप्ता, निवासी बड़ागाँव थाना बड़ागाँव वाराणसी एवं अवधेश बिंद जखाँव थाना गोपीगंज भदोही मौके का लाभ उठाकर फरार हो गए हैं। पुलिस इनकी तलाश में जुटी है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article हिमेश रेशमिया का कैप मेनिया टूर हुआ ग्लोबल, 21 दिसंबर को दुबई में धमाका!
Next Article इंडियन आइडल के नए सीजन में जानें किस पल ने किया श्रेया घोषाल को इमोशनल

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

तेरापंथाधिशास्ता महाश्रमण के 17वें पट्टोत्सव में उमड़ा आस्था का ज्वार
social
April 26, 2026
रितेश देशमुख–जिनिलीया देशमुख ने ‘राजा शिवाजी’ रिलीज़ से पहले मंदिर में लिया आशीर्वाद
entertainment
April 26, 2026
“बेंगलुरु में गुरूभक्ति और समर्पण का संगम:
social
April 26, 2026
आचार्य महाश्रमण का 65वां जन्मोत्सव, दीक्षोत्सव व 17वां पदाभिषेक उल्लासपूर्वक संपन्न
social
April 26, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?