By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: अनुष्का शर्मा-विराट कोहली से लेकर सैफ अली खान-करीना कपूर खान तक, यह सिलेब्रिटी पेरेंट्स एक साथ निभा रहे हैं अपनी जिम्मेदारी
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

अनुष्का शर्मा-विराट कोहली से लेकर सैफ अली खान-करीना कपूर खान तक, यह सिलेब्रिटी पेरेंट्स एक साथ निभा रहे हैं अपनी जिम्मेदारी

Last updated: October 14, 2025 3:39 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

आज के समय में ऐसे कई मुद्दे हैं जो अक्सर अनदेखे रह जाते हैं, और इनमें से एक है माता-पिता के बीच जिम्मेदारियों का एक बराबर बांटा जाना। ज्यादातर घरों में बच्चे की परवरिश की जिम्मेदारी चाहे वह शारीरिक विकास हो, भावनात्मक देखभाल या व्यवहारिक आदतें क्यों न हो वे सभी अक्सर, जान-बूझकर या अनजाने में, मां पर ही लाद दिए जाते हैं।
छोटी-छोटी गलतियों से लेकर बड़े मुकाम तक, अक्सर मांओं से ही समाज, परिवार या यहां तक कि उनके पति द्वारा सवाल किया जाता है। लेकिन क्या बच्चे की परवरिश की जिम्मेदारी दोनों माता-पिता की नहीं होनी चाहिए? क्या पालन-पोषण सिर्फ एक के कंधे पर छोड़ देने के बजाय समान साझेदारी का विषय नहीं होना चाहिए? इस दिशा में एक साहसी कदम उठाते हुए, भारत के प्रमुख जीईसी में से एक, स्टार प्लस ने एक शक्तिशाली नया अभियान #NotJustMom लॉन्च किया है, जो साझा पालन-पोषण की ज़रूरत को उजागर करता है।
यह अभियान सिर्फ़ एक सामाजिक संदेश नहीं है; बल्कि यह रूढ़ियों को तोड़ने और सोच में बदलाव लाने की एक बहुत ज़रूरी याद दिलाने वाला प्रयास है। यह दिखाता है कि बच्चों की परवरिश एक संयुक्त प्रयास है और ऐसे वार्तालापों को शुरू करता है, जिन्हें पहले कभी खुले तौर पर नहीं किया गया। दिलचस्प बात यह है कि बॉलीवुड में इस बदलाव की झलकें पहले ही दिखने लगी हैं। कई सेलिब्रिटी पैरेंट्स अपने बिजी करियर के बावजूद जिम्मेदारियों को बराबर बांटकर उदाहरण पेश कर रहे हैं। ये रहे कुछ बॉलीवुड कपल्स जो साझा जिम्मेदारी निभा रहे हैं!
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह, जिन्होंने हाल ही में अपनी बेटी दुआ का अपने जीवन में स्वागत किया है, पहले ही साझा पेरेंटिंग के बेहतरीन उदाहरण पेश कर रहे हैं। अपनी बिजी शूटिंग और लगातार काम के बावजूद, ये दोनों ध्यान रखते हैं कि जब एक पैरेंट काम कर रहा हो, तो दूसरा हमेशा बेटी के साथ मौजूद रहे। यह साधारण लेकिन असरदार तालमेल दिखाता है कि वे वास्तव में अपनी बेटी की परवरिश में हर जिम्मेदारी बराबर बांटते हैं।
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर, अपनी छोटी बेटी राहा की देखभाल को अपने काम संग अच्छे से बैलेंस कर रहे हैं। वे यह ध्यान रखते हैं कि जब भी उनके काम के शेड्यूल बहुत बिजी हों, उनमें से एक हमेशा राहा के साथ रहे। और जब शूटिंग नहीं होती, तो यह कपल अक्सर परिवार के साथ समय बिताता है, यह सुनिश्‍चित करते हुए कि वे अपनी बेटी की देखभाल और रोजमर्रा के कामों को बराबरी से बांटें।
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपने बच्चों वामिका और आकाय की परवरिश में पूरा ध्यान देते हैं। जब विराट मैदान पर नहीं होते, तो वे अक्सर बच्चों के साथ नजर आते हैं, और जब वे व्यस्त होते हैं तो अनुष्का संभाल लेती हैं। इस तरह दोनों अपने बच्चों की देखभाल में बराबर की जिम्मेदारी निभाते हैं।
करीना कपूर खान और सैफ अली खान
सैफ अली खान और करीना कपूर खान अपने बच्चों ज़ेह और तैमूर की देखभाल को सबसे पहले रखते हैं। स्कूल के इवेंट्स और खेलों से लेकर रोज़मर्रा के कामों तक, बिजी होने के बावजूद हमेशा वे एक माता-पिता के रूप में मौजूद रहते हैं। उसी तरह से घर पर भी वे अपने काम बराबर बांटते हैं और परिवार के साथ अच्छा समय बिताते हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article चंदू चैंपियन टीम ने मनाया कार्तिक आर्यन का पहला फ़िल्मफ़ेयर बेस्ट एक्टर अवॉर्ड जीतने का जश्न
Next Article ‘द ताज स्टोरी’ के डायलॉग प्रोमो में परेश रावल ने छेड़ी राष्ट्रीय बहस, “ये धर्म की नहीं, भारत के इतिहास की बात है”

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

लव लॉटरी का टीज़र आउट: शादी, एलिमनी और पुरुष अधिकारों पर गंभीर सवाल करती है फ़िल्म
entertainment
August 19, 2026
साधना सरगम की आवाज में कृष्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’ रिलीज
entertainment
August 19, 2026
बोइसर महिला मंडल ने किया “उपनिषद-2” का आयोजन
social
August 19, 2026
ए.आर. रहमान, सोनू निगम और हीर के साथ एक्सपीरियंस करें ‘तबस्सुम’, ‘बंटवारा 1947’ के मेकर्स ने शेयर किया एक्सटेंडेड वर्जन
entertainment
August 19, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?