विकास धाकड़/मुंबई। अखिल भारतीय महिला मंडल के तत्वावधान में तेरापंथ के आद्य प्रवर्तक महामना भिक्षु स्वामी के जन्म के त्रिशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में विश्व व्यापक अखंड ॐ भिक्षु महाजप अनुष्ठान का तेरापंथ भवन गोरेगांव के प्रांगण में मंगलवार 7अक्टूबर को अखिल भारतीय महिला मंडल द्वारा चलाए जा रहे अखंड ॐ भिक्षु महाजप का रात्रि 8 से 9 बजे सामूहिक जूम लिंक द्वारा जप अनुष्ठान का आयोजन तेरापंथ महिला मंडल की कर्मठ अध्यक्ष श्रीमती डिंपलजी हिरण के कुशल नेतृत्व में एवं मंत्री श्रीमती कल्पना जी चोरडिया के कुशल मार्गदर्शन एवं महिला मंडल की पूरी टीम के सहयोग सें किया गया।
इस जप अनुष्ठान में गोरेगांव तेरापंथ सभा, युवक परिषद, महिला मंडल, अणुव्रत समिति, किशोर मंडल, कन्या मंडल एवं ज्ञानशाला के समस्त श्रावक समाज ने,तेरापंथ भवन, घर, दुकान, ऑफिस या आदि जगह से सामूहिक जाप किए गए। गोरेगांव से 98 सदस्यों ने जाप किए जिसमें 72 महिला 17 पुरुष 4 कन्या मंडल एवं 4 ज्ञानशाला के बच्चे समाहित थे।
सभी ने जूम के माध्यम से भिक्षु स्वामी को स्मरण किया। जिससे पूरा वातावरण भिक्षु मय बन गया,इस महाजप अनुष्ठान को सफल बनाने में गोरेगांव महिला मंडल के साथ गोरेगांव सभा, युवक परिषद, अणुव्रत समिति कन्यामंडल ज्ञानशाला एवं कार्यकारिणी टीम एवं पुरे समाज के सदस्यों का सराहनीय सहयोग एवं सहभागिता रही।
गोरेगांव तेरापंथ भवन में विश्व-स्तरीय, विश्व शांति हेतु अद्रीतीय जप अनुष्ठान का सुंदर आयोजन

