नवी मुंबई। डॉ बलवन्त चोरड़िया को M.I. हेल्थ एवं मेडिकल इन्टरनेशनल डायरेक्टर के रुप में नियुक्त किया गया है। प्रेसिडेंट अनिल जैन ने इस नियुक्ती पर बताया कि हेल्थ एवं मेडिकल में विशेष अनुभव रखने वाले डॉ चोरड़िया की टीम में 3 लोगों को डायरेक्टर, 11 डॉक्टर डिप्टी डायरेक्टर एवं 300 से अधिक मेडिकल कोर्डीनेटर जुड़कर राष्ट्रीय एवं अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करेगें।
पेशे से चिकित्सक डॉ बलवन्त चोरड़िया विगत् 20 वर्षो से मेडिकल एवं हेल्थ से संबंधित मानव मात्र सेवा में कई विशेष कार्य किए। वर्तमान में अपोलो हास्पिटल, Mpct हास्पिटल, महावीर हास्पिटल, सिद्धि हास्पिटल से जुड़े हुए हैं। आप कई NGO से जुड़े हुए हैं एवं जरुरतमंद एवं निर्धन व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं एवं सेकंड ओपिनियन निःशुल्क प्रदान करते रहे हैं। अनुभव एवं सेवाओं को मद्देनजर भारत सरकार के अपोलिस्ट विभाग ने 50 से अधिक देशो में प्रैक्टिस की अनुमति प्रदान की है।
डॉ बलवन्त चोरड़िया ने मॉडर्न मेडिसिन एवं आयुर्वेद के समन्वय पर विशेष अध्ययन एवं रिसर्च किया है जिसके रिसर्च पेपर पुणे यूनिवर्सिटी में 2024-2025 में प्रकाशित हुए हैं। आपने नेशनल एवं इंटरनेशनल कई समिनार आयोजित किए हैं। 6 अक्टूबर विश्व सेरिब्रल पाल्सी डे पर आपका मुख्य वक्ता के रूप में लेक्चर हुआ, जिसमें पूरे भारत वर्ष से सहभागियों ने जुड़कर लाभ प्राप्त किया था। आप टीपीएफ मुंबई के फाउंडर एवं मुंबई अध्यक्ष राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रोजेक्ट चेयरमेन के रुप में सेवाएं दे चुके हैं। कोविड मे 40 डॉक्टर्स की टीम बनाकर कई व्यक्तियों को सवाएं प्रदान की है। महेंद्र मुनि जी, साध्वी नगीनाश्री जी , साध्वी पद्मावती जी सहित कई साधु एवं साध्वीजी की चिकित्सा सेवा की है। आपकी सेवाओं के नजर आचार्य श्री महाश्रमणजी ने वाशी स्थित क्लीनिक एवं निवास स्थान पर पगलिया कर प्रेरणा पाथेय प्रदान कराया एवं श्रमण संघ के पूज्य आचार्य ध्यान योगी शिव मुनि जी ने भी पगलया कर आशीर्वाद प्रदान करवाया। उन्होंने बताया कि ये सौभाग्य माता पिता व गुरूदेव के आश्रीवाद से ही संभव हुआ है। इस उपलब्धि पर घनश्याम मोदी, सुमन जैन, डी सी सुराणा, क्रांति सुराणा, पवन बोलिया, सुनील सोनी, सुरेशबापना, डॉ दीपक वेद, डॉ सचिन जैन , डॉ महेश गोगरे, डॉ अभिजीत बागुल, डॉ शिवदत्त , डॉ किरण वल्वी, डॉ निखिल पाटिल इत्यादि मुंबई एवं नवी मुंबई के कई सभा संस्था के पदाधिकारियों ने बधाई संदेश प्रेषित किए हैं।
डॉ बलवन्त चोरड़िया महावीर इन्टरनेशनल के इंटरनेशनल डायरेक्टर नियुक्त

