सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: ईशा गुप्ता ने बयां की बॉलीवुड में अपने 13 सालों के सफर और मानसिक स्वास्थ्य पर अपने दिल की बात
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

ईशा गुप्ता ने बयां की बॉलीवुड में अपने 13 सालों के सफर और मानसिक स्वास्थ्य पर अपने दिल की बात

Last updated: October 4, 2025 4:19 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

फिल्म ‘जन्नत 2‘ से धमाकेदार डेब्यू करने के बाद अब ईशा गुप्ता को बॉलीवुड में 13 साल पूरे हो चुके हैं। इन सालों में ईशा ने खुद को एक बहुमुखी अभिनेत्री के रूप में स्थापित किया है। हाल ही में बॉम्बे टाइम्स से बातचीत में ईशा ने अपने इस सफर को “एक ऐसे रोलरकोस्टर की तरह बताया, जिसमें बहुत सारा सीखना, बढ़ना और नए अनुभव शामिल रहे।”
अपने काम के प्रति बदले नज़रिए पर ईशा कहती हैं, “वक़्त के साथ चीज़ें बदल गई हैं और मेरा नज़रिया भी। पहले मैं स्क्रिप्ट के बारे में सोचती थी, लेकिन अब मेरा ध्यान सिर्फ़ किरदार और डायरेक्टर की सोच पर होता है। एक साधारण कहानी भी सही फ़िल्ममेकर के हाथों में मास्टरपीस बन सकती है। अगर मेरा रोल सिर्फ दो मिनट का हो, तब भी मैं उसे पूरी मेहनत से करती हूं, क्योंकि राइटर ने वो किरदार मेरे लिए लिखा है।” गौरतलब है कि फिल्मों में अपने किरदारों के अलावा ईशा मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दे को लेकर भी काफी जागरूक हैं।
बिना किसी लाग-लपेट के वह कहती हैं, “इसमें कोई शक नहीं है कि आज भी हमारे देश में मेंटल थेरेपी को गलत नज़र से देखा जाता है, जबकि हकीकत यह है कि एक स्वस्थ दिमाग ही थेरेपी का चुनाव करता है। हममें से ज़्यादातर लोग थेरेपी के लिए इसलिए जाते हैं, क्योंकि हम जानते हैं कि ये हमारी बेहतरी के लिए है, जबकि जिन्हें इसकी ज़रूरत है, वे कभी जाते ही नहीं। सच खून, तो मुझे आगे बढ़ने में मेरी थेरेपी ने बहुत मदद की है। मैं हमेशा कहती हूं कि अगर आपके पास पैसा है, तो उसे अपने मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर खर्च करो और उसे स्वस्थ रखो, क्योंकि इनके बिना बाकी सब बेकार है।” जहां तक ईशा के अगले प्रोजेक्ट की बात है, ईशा जल्द ही ‘धमाल 4’ में अजय देवगन के साथ नज़र आएंगी। उन्होंने हाल ही में इस बहुप्रतीक्षित फिल्म की शूटिंग पूरी की है, जो ईद 2026 पर बड़े स्तर पर रिलीज़ होगी।
इसमें दो राय नहीं है कि ‘जन्नत 2’ से लेकर अब तक ईशा ने बतौर अभिनेत्री खुद को बार-बार तराशते हुए एक कलाकार बनने का सफर तय किया है और उनका यह सफर सिर्फ पर्दे पर ही नहीं, बल्कि पर्दे के बाहर भी जुनून, लगन और आत्मविकास की प्रेरणादायक कहानी है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article मैं हनुमान हूँ…आप सब में राम हैं’: राम चरण के दशहरा भाषण ने जीता दिल
Next Article स्वाध्याय में रत मुनि जन्म-मरण के चक्र से हो सकता है मुक्त : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

मुंबई में रामलीला को मिला भव्य रंगमंचीय स्वरूप, 11 से 20 अक्टूबर तक गिरगांव चौपाटी पर होगा आदर्श रामलीला महोत्सव 2026
Mumbai / Maharshtra
October 8, 2026
भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, 75 साल के थे नाना
entertainment national
October 8, 2026
73 दिन व 30 दिन की तपस्या का प्रत्याख्यान
social
October 8, 2026
संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करता है जीवन विज्ञान : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
social
October 8, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?