पालघर। अनुविभा के तत्वावधान अणुव्रत समिति पालघर द्वारा सांप्रदायिक सौहार्द दिवस के अवसर पर शहर के विभिन्न प्रार्थना स्थलों पर जाकर एकता व भाईचारा का संदेश देते हुए सांप्रदायिक सौहार्द दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत तेरापंथ भवन से की गई। उसके पश्चात विभिन्न प्रार्थना स्थल जैसे श्री राम मंदिर, बोहरा समाज की मस्जिद, सिख समाज का गुरुद्वारा, ईसाई चर्च आदि स्थलों पर जाकर सांप्रदायिक सौहार्द के संदेश को व्यापक स्तर पर पहुंचने का कार्य किया गया।
राम मंदिर में पुजारी द्वारा सभी का स्वागत सत्कार किया गया जहा पर अन्य श्रद्धालु भी उपस्थित थे। सभी ने इस अनोखी पहल की तारीफ की। उसके पश्चात बोरी समाज के पदाधिकारियों के साथ उनके मस्जिद में मिलन हुआ। बोहरा समाज के पदाधिकारियों ने प्रसन्नता के साथ सभी का स्वागत किया व भविष्य में और बड़े स्तर पर कार्यक्रम करने की इच्छा जताई। उसके पश्चात सिख समुदाय के गुरुद्वारा में अणुव्रत समिति की टीम पहुंची। वहा पर प्रार्थना के समय पहुंचने पर सिख समाज के प्रतिनिधि व ट्रस्टी द्वारा सभी का स्वागत किया गया। सभी को प्रसाद के साथ सांप्रदायिक सौहार्द जैसे उपक्रम में सहयोग देने का प्रस्ताव दिया गया।
उसके पश्चात ईसाई चर्च पर फादर फिलिप से मुलाकात हुई। उन्होंने सभी प्रतिनिधियों का फूल देकर स्वागत किया व चर्च में चलने वाली गतिविधियों की जानकारी दी। बड़े प्रेम से सभी का स्वागत व आवभगत के भाव देखकर सभी सदस्यों को सुखद अनुभूति हुई। फादर फिलिप ने जल्द ही किसी कार्यक्रम में सम्मिलित होकर सांप्रदायिक सौहार्द के कार्यक्रम को व्यापक स्तर पर करने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम के संयोजक के रूप में श्री नरेंद्र परमार व सुमित सिंघवी ने अपना दायित्व निभाते हुए कार्यक्रम का सफल आयोजन किया। अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के संयोजक श्री प्रदीप सिंघवी ने कार्यक्रम को व्यवस्थित रूप से संपादित किया। अणुव्रत समिति के सदस्य की अच्छी उपस्थिति रही। अध्यक्ष हितेश सिंघवी ,मंत्री जयेश राठौड़, सहमंत्री सविता सिंघवी, सहमंत्री खुशी बोराणा, खुबीलाल सिंघवी, मयूर चपलोत, तेयुप मंत्री विक्रम बाफना, कांती परमार का सहयोग रहा।
पालघर अणुव्रत समिति द्वारा सांप्रदायिक सौहार्द दिवस मनाया

