कांदिवली। प्रेक्षा फाउंडेशन के तत्वावधान में प्रेक्षाध्यान योग साधना केंद्र अशोकनगर कांदिवली द्वारा 30 सितंबर 2025 को ध्यान दिवस के उपलक्ष में एक सुंदर कार्यशाला का आयोजन श्री कृसांगली आकुर्ली। माता मंदिर में ठीक प्रातः 6:15 बजे से 7-45 पर रखा गया कार्यक्रम का शुभारंभ प्रशिक्षिकाओं द्धारा प्रेक्षा गीत के संगान के साथ हुआ। प्रेक्षा प्रशिक्षिकाओं द्वारा मंगल भावना करवायी गयी।
वरिष्ठ प्रेक्षा प्रशिक्षक पारसमल दुगड़ प्रेक्षाध्यान की विस्तृत जानकारी देते हुए प्रेक्षध्यान की उपसंपदा की चर्या को अपने जीवन में उत्तारने से ध्यान में आगे बढ़ने में सफल होंगें। इससे हम सबका हर क्षण ध्यानमय हो जाएगा। श्री दुगड ने अपने वक्तव्य में कहा कि हमारे द्वारा तेरापंथ भवन में प्रेक्षा कल्याण वर्ष के उपलक्ष में 72 कार्यशालाओं का प्रेक्षा ध्यान केंद्र में 40 कार्यशालाओं का सफलतम आयोजन किया जा चुका है। इसके अलावा चारों सेंटर तो नियमित चल ही रहे हैं। दुगड़ दम्पति जहां भी जाते हैं अनुकूलता होने पर वहां प्रेक्षाध्यान का सेशन ले लेते हैं अभी विदेश की धरती पर सिंगापुर एयरपोर्ट पर और चलती हुई बसों में प्रेक्षा ध्यान की कई विधाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचायी इसके अलावा अनेक स्थानों पर कार्यशालाओं का आयोजन भी किया गया।
आज की शुभ अवसर पर सभी से आह्वान किया हर महीने लगने वाले लाडनूं में प्रेक्षा ध्यान शिविर में आप अधिक से अधिक भाग ले और अपनी जान पहचान वाले को ऑनलाइन सेशन से भी जोड़े उन्होंने यह भी कहा आओ हम सब मिलकर प्रेक्षाध्यान को जन-जन तक घर-घर पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करें सभी प्रशिक्षकों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की किस तरह इन केंद्रों में अपने निःशुल्क सेवाएं प्रदान कर रहे हैं उनकी सेवा की अनुमोदना की और यह भी आव्हान किया हम युवा पीढ़ी को प्रशिक्षक बनाकर इस केंद्र की नींव को मजबूत करें जिससे अनेको वर्षों तक यह केंद्र चलता रहे । वरिष्ठ प्रेक्षा प्रशिक्षक पारसमल दुगड में दीर्घ श्वांस प्रेक्षा का आधे घंटे का प्रयोग भी कराया। उपस्थित सभी भाई बहनों से कहा जब भी आपको दिन भर में जब भी समय मिले 2 मिनट 3 मिनट 5 मिनट आप दीर्घ श्वांस प्रेक्षा और समताल श्वांस प्रेक्षा का प्रयोग करें। परम् पावन गुरुदेव आचार्य श्री महाश्रमणजी की असीम अनुकम्पा और आशीर्वाद इस केंद्र पर हमेशा बरसता रहता है।

