मुंबई (भायंदर)। युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमणजी की विदुषी शिष्या शासन श्री साध्वी श्री विद्यावतीजी ‘द्वितिय’ ठाणा 5 के सान्निध्य में नवरात्रि का नवान्हिक आध्यात्मिक अनुष्ठान विधिवत चल रहा है। अनुष्ठान के पश्चात् आज अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की नवमनोनीत महामंत्री श्रीमती रचनाजी हीरण का स्वागत कार्यक्रम आयोजित हुआ।
भायंदर तेरापंथ महिला मंडल ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती संगीता बोथरा ने स्वागत वक्तव्य दिया। तेरापंथ सभा की तरफ से भगवतीलालजी भंडारी ने शुभकामना संप्रेषित की। महिला मंडल भायंदर की बहिनों ने समुपस्थित चारों बहिनों का श्रीमती रचनाजी हीरण, कार्यसमिति सदस्य श्रीमती रेखा सियाल, श्रीमती मीना बडाला एवं विशेष आमंत्रित सदस्य श्रीमती नूतनजी लोढा तथा अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी की राष्ट्रीय मीडिया टीम में चयनित श्रीमती मंजुजी गेलडा का सम्मान किया।
साध्वी श्री प्रियंवदाजी ने महामंत्री की विशेषताओं का उल्लेख करते हुए आध्यात्मिक शुभकामना प्रकट की। श्रीमती रचनाजी हीरण ने कहा-साध्वीश्री जी का जो मुझे आध्यात्मिक स्नेह एवं आशीर्वाद पहले भी मिला है अभी भी मिल रहा है तथा भविष्य में भी मिलता रहेगा, ऐसी मैं आशा करती हूँ। शासन श्री साध्वी श्री विद्यावतीजी ने कहा- श्रीमती रचना हीरण श्रमशील, प्रतिभा संम्पन, व्यवहार कुशल एवं धार्मिक वृत्ति से अनुप्रणित है। नारी जागृति का शंखनाद पूरे विश्व में गुंजित करके धर्म शासन की प्रभावना बढाती रहे। आभार ज्ञापन भायंदर महिला मंडल की मंत्री निशु डागा ने किया।
भायंदर में महामंत्री का स्वागत कार्यक्रम

