सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: काजोल ने ‘द ट्रायल: सीज़न 2’ में की कुब्रा सैत के किरदार की तारीफ़, कहा “वह एक हीरो जैसी हैं”
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

काजोल ने ‘द ट्रायल: सीज़न 2’ में की कुब्रा सैत के किरदार की तारीफ़, कहा “वह एक हीरो जैसी हैं”

Last updated: September 15, 2025 2:53 pm
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
SHARE

साल 2025 कुब्रा सैत के लिए वाकई शानदार रहा है। शाहिद कपूर की फिल्म ‘देवा’ में प्रभावशाली अभिनय से लेकर अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ में अपने मस्ती भरे अंदाज़ से दर्शकों को आकर्षित करने तक, कुब्रा ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया है।
फिलहाल अपने पहले रियलिटी टीवी शो ‘राइज़ एंड फॉल’ में नजर आ रही कुब्रा सैत, जल्द ही काजोल के साथ अपनी बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज़ ‘द ट्रायल: सीज़न 2’ में स्क्रीन साझा करती नजर आने वाली हैं। हालांकि कुब्रा सैत के साथ दूसरी बार नजर आ रहीं काजोल, कुब्रा के परफॉर्मंस से काफी खुश हैं शो के प्रमोशन के दौरान काजोल ने कुब्रा के किरदार की जमकर तारीफ़ करते हुए कहा, “मुझे यह काफी दिलचस्प लगता है कि कुब्रा सैत के साथ मेरा रिश्ता लगातार विकसित होता रहा है। विशेष रूप से उनके किरदार की बात करूं तो उनका किरदार बहुत ही कूल है और मुझे उनका किरदार सच में बहुत पसंद है।”
काजोल ने आगे कहा, “वह लगभग एक तरह से हीरो जैसी लगती हैं, उनकी बॉडी लैंग्वेज, संवाद कहने का तरीका, और उनके व्यक्तित्व का हर पहलू उन्हें एक हीरो जैसा बनाता है।” अपनी बात समाप्त करते हुए काजोल ने यह भी कहा, “मुझे पसंद है कि उनका किरदार सबके साथ किस तरह व्यवहार करता है। उनका किरदार दिलचस्प है वह आपको सिर्फ यह नहीं दिखाता कि हर कोई क्या महसूस कर रहा है, बल्कि यह भी दिखाता है कि हर कोई क्या देख रहा है। वह यह समझती है कि बाकी सभी क्या महसूस कर रहे हैं। यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण किरदार है।”गौरतलब है कि ‘द ट्रायल: सीज़न 2’ के अलावा कुब्रा सैत वरुण धवन और मृणाल ठाकुर के साथ फिल्म ‘है जवानी तो इश्क़ होना है’ में भी नजर आने वाली हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article आमिर खान ने रजनीकांत स्टारर कूली पर नहीं किया है कोई निगेटिव कमेंट, स्पोक पर्सन ने किया साफ
Next Article मनीष पॉल ‘कुकु’ बनकर छा गए, ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ के ट्रेलर में दिखा कमाल

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

ऑस्कर 2027 में ऐतिहासिक एंट्री के बाद अब दुनियाभर में होम्बले फिल्म्स द्वारा रिलीज होगी मराठी फिल्म ‘गोंधल’
entertainment
October 9, 2026
स्वयं-वी कनेक्ट की 11वीं बैठक आयोजित
social
October 9, 2026
LIC के वरिष्ठ अधिकारियों का सम्मान
social
October 9, 2026
न्याय की उम्मीद बना – दलित सम्मान व न्याय केंद्र(DDJC)
social
October 9, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?