{मुंबई}विकास धाकड़/ युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी के विद्घान शिष्य मुनि श्री कुलदीप कुमार जी एवं सहवर्ती मुनि श्री मुकुल मुनि श्री जी के पावन प्रेरणा से तेरापंथ समाज जोगेश्वरी द्वारा गुरु दर्शन यात्रा का आयोजन किया। यात्रा में लगभग 56 श्रावक श्राविकाओं का संघ आचार्य श्री महाश्रमणजी के सम्मुख {कोबा} अहमदाबाद पहुंचा।
प्रवचन पांडाल में गुरुदेव की पावन सन्निधी में रैली के रूप में पहुंच कर गुरु दर्शन किए व प्रवचन का लाभ लिया। तत्पश्चात दोपहर में गुरु सेवा का लाभ मिला, हम सर्वप्रथम कृतज्ञता ज्ञापित करते है युग प्रधान परम पूज्य गुरुदेव आचार्य श्री महश्रमणजी के प्रति जिन्होंने हम सभी तेरापंथ समाज जोगेश्वरी निवासियों पर अपना आशीर्वाद प्रदान करवाया। हम कृतज्ञता ज्ञापित करतें है साध्वी प्रमुखा श्री विश्रुत विभाजी के प्रति जिन्होंने हमे मागदर्शन प्रदान करवाया।
हम कृतज्ञता ज्ञापित करतें है मुख्यमुनि श्री महावीर कुमारजी के प्रति एवं साध्वी वर्या श्री संबुद्ध यशाजीके प्रति।
श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा जोगेश्वरी के अध्यक्ष दिनेश सिंघवी,मंत्री हेमंत कोठारी कोषाध्यक्ष नरेश सिंघवी तेरापंथ युवक परिषद जोगेश्वरी अध्यक्ष उमेश कच्छारा महिला मंडल मंत्री मोना बाफना,परामर्शक भेरुलाल जी सिंघवी ,शेषमजी कच्छारा ,बाबूलाल जी बाफना ,लालचंद जी कोठारी,उपाध्यक्ष रमेश जी कोठारी ,निर्मल जी बाबेल,भोजन व्यवस्था विनोद कच्छारा,उपाध्यक्ष नीता सिंघवी,कोषाध्यक्ष आशा वडाला एवं सुंदर गीतिका का संगान महेंद्र कोठारी नें किया,पुरे समाज सें सराहनीय सहभागिता रही ।
जोगेश्वरी {मुंबई} तेरापंथ समाज जोगेश्वरी की गुरुदर्शन यात्रा सा आनंद सम्पन्न.!

