यशराज फिल्म्स की ‘सैयारा ’ एक ऐसी जनरेशन-डिफ़ाइनिंग लव स्टोरी साबित हुई है, जिसने वैश्विक स्तर पर धमाका मचाते हुए भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी हिट प्रेमकथा का खिताब अपने नाम किया है। मोहित सूरी के निर्देशन और वाईआरएफ सीईओ अक्षय विधानी के निर्माण में बनी इस फिल्म ने दो नए कलाकारों – अहान पांडे और अनीत पड्डा -को लॉन्च किया, जिन्होंने अपनी अदाकारी से पूरे भारत को दीवाना बना दिया और आज वे जनरेशन-ज़ी के नए सुपरस्टार बन चुके हैं।
‘सैयारा’ का सर्वसम्मति से सराहा गया म्यूज़िक एल्बम भी कई रिकॉर्ड तोड़ चुका है। हाल के वर्षों में किसी भारतीय एल्बम ने इतनी वैश्विक लोकप्रियता और पैमाना हासिल नहीं किया। यह सिर्फ़ एक साउंडट्रैक नहीं बल्कि 2025 का प्यार का गीत बन चुका है, जिसने पीढ़ियों और सीमाओं को जोड़ दिया है। फैंस के अपार प्यार और लगातार अनुरोध को देखते हुए, वाईआरएफ म्यूजिक ने एक्सटेंडेड एल्बम रिलीज़ किया है, जिसमें शामिल हैं: दो नए ट्रैक: ‘बरबाद – रॉक वर्ज़न’ और ‘साथ तू चल हमसफ़र’,16 ओरिजिनल साउंडट्रैक (OST) इंस्ट्रुमेंटल्स पहले से रिलीज हुए और लोकप्रिय सात गाने यह विशेष रिलीज फैंस के जुनून को और बढ़ाने के लिए बनाई गई है, ताकि ‘सैयारा ’ जैसी रोमांटिक फिल्म लंबे समय तक यादगार बनी रहे।
एल्बम की ऐतिहासिक उपलब्धियां: सभी प्लेटफॉर्म पर 500 मिलियन से अधिक स्ट्रीम्स, गाना टॉप 50, जियोसावन टॉप 50, अमेज़न म्यूजिक टॉप 50, एप्पल म्यूज़िक टॉप 100 में शीर्ष स्थान,जियोसावन पर 100 मिलियन से अधिक स्ट्रीम्स,यूट्यूब के ग्लोबल चार्ट्स में शामिल -टॉप वीकली वीडियोज़ हिंदी, टॉप 100 म्यूज़िक वीडियोज़ इंडिया व ग्लोबल, टॉप 100 सॉन्ग्स ग्लोबल और ट्रेंडिंग 20 इंडिया स्पॉटिफाई टॉप 50 में 5 गानों की मौजूदगी इंस्टाग्राम रील्स और यूट्यूब शॉर्ट्स पर लाखों फैंस का क्रिएटिव कंटेंट सैयारा टाइटल ट्रैक की विशेष उपलब्धियाँ,स्पॉटिफ़ाई पर 175+ मिलियन स्ट्रीम्स, स्पॉटिफ़ाई के Viral 50 Global Charts में #1, बिलबोर्ड ग्लोबल 200 में #10 ,बिलबोर्ड ग्लोबल Excl. US में #4, स्पॉटिफ़ाई के Global Top Songs Daily Chart में #4 – किसी भारतीय ट्रैक के लिए अपनी तरह का पहला कीर्तिमान, पिछले 8 हफ्तों से जियोसावन पर #1 ट्रैक, वाईआरएफ म्यूजिक की विरासत दिल तो पागल है, रब ने बना दी जोड़ी, धूम, पठान से लेकर सैयारा तक, वाईआरएफ म्यूजिक ने साबित किया है कि वह न सिर्फ़ धरोहर को संजोता है बल्कि डिजिटल युग में भी नवाचार का नेतृत्व करता है। वाईआरएफ के वाइस प्रेसिडेंट (डिजिटल और न्यू मीडिया) आनंद गुरनानी ने कहा: “वाईआरएफ हमेशा से मौलिक संगीत और कहानियों का घर रहा है। सैयारा इस मौलिकता का नतीजा है और इसने दिखा दिया कि भारतीय संगीत दुनिया के बड़े एल्बमों के साथ खड़ा हो सकता है। इसकी वैश्विक सफलता इस बात का सबूत है कि दर्शक आज भी प्रामाणिकता की तलाश में हैं।” सैयारा एक्सटेंडेड एल्बम अब सभी प्रमुख स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। यह न सिर्फ सैयारा की यात्रा का नया अध्याय है बल्कि वाईआरएफ म्यूजिक की उस प्रतिबद्धता का भी सबूत है, जिसके जरिए भारतीय संगीत को दुनिया तक पहुंचाया जा रहा है। https://music.youtube.com/playlist?list=PLcVfz1-_0rj-rW0JO87d4WrBAlNU1iPBG&si=5HZxT3inglvglzmd
सैयारा का म्यूजिक एल्बम बना वैश्विक इतिहास, वाईआरएफ म्यूजिक ने रिलीज किया एक्सटेंडेड एल्बम, दो अनसुने गानों और कई सरप्राइज़ के साथ!

