रमेश सोनी, ठाणे। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद द्वारा 17 sept 2025 को पूरे भारत मे होने जा रहे मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव के बैनर का अनावरण आज ठाणे जिलाधिकारी श्री डॉ कृष्णा पांचाल के हाथों तेरापंथ युवक परिषद ठाणे द्वारा करवाया गया।
इस अवसर पर भाजपा थाने शहर अध्यक्ष संदीप लेले, ठाणे महानगर पालिका आयुक्त श्री सौरभ राव, भाजपा जैन प्रकोष्ठ महाराष्ट्र के अध्यक्ष संदीपजी भंडारी, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक वीपी रोड श्री भरत जी पाटिल, विधायक श्री संजय जी केलकर के साथ ही ल विधायक श्री निरंजन जी डावखरे विशेष रूप से उपस्थित थे।
कार्यक्रम में ABTYP राजेश भटेवरा, भाजपा जैन प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री विकास आच्छा, निवर्तमान अध्यक्ष तेयुप थाणे निर्मल चंडालिया, तेयुप ठाणे अध्यक्ष सुरेश श्रीश्रीमाल, मंत्री कल्पेश तोडरवाल, उपाध्यक्ष भाविन भंसाली, अणुव्रत समिति मुंबई वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोहर कच्छारा, ज़ोन प्रभारी रतन कच्छारा, अणुव्रत क्षेत्रीय संयोजक भंवर दास जैन, तेरापंथ युवा परिषद थाने सेंट्रल अध्यक्ष प्रमोद धींग, सुभाष हिंगड़, सुशांत साहू आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद द्वारा अंतराष्ट्रीय स्तर पर ब्लड डोनेशन कैम्पो का आयोजन किया जा रहा है, जिसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सराहा गया है। अभातेयुप द्वारा इसकी तैयारियों पूरे देश में जोर शोर से की जा रही है।

