गोरेगांव {मुंबई} विकास धाकड़ /अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल गोरेगांव द्वारा गोरेगांव के समस्त तपस्वियों की अनुमोदना हेतु सामूहिक भक्ति का आयोजन तेरापंथ भवन के प्रांगण में किया गया जिसमें गोरेगांव सभा एवं युवक परिषद के पदाधिकारीगण की भी सहभागिता रही। गोरेगांव मै 28 तेले एवं 12 बड़ी तपस्या के साथ 2 महीने के एकांतर एवं बेला चोला भी समाहित थे।
जिसमें तपस्वी डिम्पल जी सांखला,आशा धाकड़ के कंठी तप, हेमा जी बोहरा वंदना जी सिंघवी मिहिका कोठारी,बाबू बाई सांखला,रेखा चंद्रेश जी सांखला मयूर जी कोठारी प्रीती जी बेद दीपक जी बेद के अट्ठाई तप, ममता जी चिप्पड़ मोना जी दक के 10 उपवास का तप के साथ ही मंजू जी भंसाली कमला जी सुराणा ने 2 महीने के एकांतर तप किए। सभी तपस्वियों को मंच पर आसीन करके नमस्कार महामंत्र का जाप किया गया। महिला मंडल सभा एवं युवक परिषद द्वारा तपस्या के गीतों एवं धार्मिक गीतों का संगान किया गया।
महिला मंडल अध्यक्ष डिम्पल जी हिरण एवं मंत्री कल्पना जी चोरड़िया द्वारा सभी तपस्वी बहिनों सभी पदाधिकारीगण महिला मंडल की बहिनों का स्वागत, अभिनंदन किया गया एवं सभा से अध्यक्ष अशोक जी चौधरी मंत्री सुरेश जी ओस्तवाल युवक परिषद से अध्यक्ष सुमित जी चोरड़िया मंत्री हितेश जी राठौड़ द्वारा तपस्वियों के प्रति आभार एवं अनुमोदना व्यक्त की गई। सभी तपस्वियों का महिला मंडल कार्यकारिणी टीम द्वारा कुमकुम एवं शॉल से सम्मान किया गया एवं अनुमोदना गीत गाया गया।
बिग ॐ अर्हंम् सें अभिवादन किया गया,तत्पश्चात अगस्त माह की प्रेक्षाध्यान कार्यशाला की शुरुआत हुई, प्रेक्षाध्यान प्रशिक्षक सरोज जी चंडालिया ने सभी बहनों को ताड़ासन,कोणासन,त्रिकोणासन,मंडूकासन, शशांक आसन एवं अन्य कई लाभकारी आसन के साथ ज्योति केंद्र पर सफेद रंग का ध्यान करवाया। सरोज जी ने सभी बहनों द्वारा पूछे गए प्रश्नों से बहिनों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। कार्यक्रम मै 30 बहिनों की सराहनीय उपस्थिति रही।
गोरेगांव {मुंबई} तपस्वीयों का सामूहिक तप अनुमोदन एवं प्रेक्षाध्यान कार्यशाला का सुंदर आयोजन.!

