By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: उड़िया सुपरस्टार प्रेम परीजा की हिंदी एक्शन थ्रिलर फिल्म “राम राज्य” का एक्शन पैक्ड फर्स्ट लुक आउट
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

उड़िया सुपरस्टार प्रेम परीजा की हिंदी एक्शन थ्रिलर फिल्म “राम राज्य” का एक्शन पैक्ड फर्स्ट लुक आउट

Last updated: August 28, 2025 6:16 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

प्रभास, शाहिद कपूर, राजकुमार राव की फिल्मों के एक्शन डायरेक्टर ने राम राज्य द कटक सागा कंटिन्यू के खतरनाक एक्शन डिज़ाइन किए वर्ल्ड सिनेमा और पैन इंडिया फ़िल्मों के दौर में भारत की लगभग सभी क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्में यह मुकाम हासिल कर चुकी हैं। और अब “राम राज्य द कटक सागा कंटिन्यू” उड़ीसा की अपनी तरह की पहली फिल्म होगी, जो पैन इंडिया रिलीज के साथ ग्लोबल दर्शकों के लिए आ रही है. 2023 की सुपरहिट उड़िया फिल्म “कटक – शेषा रु आरम्भ” की सीक्वल “राम राज्य ” एक्शन फ़िल्मों के लिए नई मिसाल स्थापित करने जा रही है. राम राज्य, उड़िया और हिंदी दो भाषाओं में एक साथ रिलीज हो रही है। फिल्म का फर्स्ट टीजर ऑफिशियल चैनल पर रिलीज होकर लोकप्रियता हासिल कर रहा है. उड़िया सुपरस्टार प्रेम परीजा का लुक और एक्शन बहुत ही प्रभावी है और यह टीजर दर्शकों के लिए पूरी फिल्म देखने को उत्साहित कर रहा है। राम राज्य के खतरनाक एक्शन निर्देशन की ज़िम्मेदारी बॉलीवुड के मशहूर एक्शन डायरेक्टर विक्रम दहिया ने संभाली है, जिन्होंने प्रभास, शाहिद कपूर, राजकुमार राव जैसे लगभग सभी स्टार्स के साथ साहो, देवा, मालिक जैसी फ़िल्मों के एक्शन डिज़ाइन किए हैं। फिल्म के टीजर मे धांसू एक्शन की झलकियां नजर आती हैं. इसका बैकग्राउंड म्यूजिक हो या इसकी सिनेमेटोग्राफी अद्भुत है और कहीं से भी क्वालिटी के मामले मे समझौता नहीं किया गया है। उड़ीसा के बाहर फिल्म के पहले भाग को प्रीक्वल के रूप में रिलीज़ किया जाएगा। प्रेम परीजा, कनिका मान, पूनम मिश्रा, अभिषेक पांडा और रोहित रॉय अभिनीत राम राज्य मे प्रतिभाशाली कलाकारों की एक बेहतरीन टीम है।
अनसमिश प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित फिल्म दिसंबर 2025 मे रिलीज होगी. इस एक्शन ड्रामा के निर्माता और स्टोरी राइटर कुमार प्रीतम साहू, सह-निर्माता पूनम मिश्रा, निर्देशक सुधांशु मोहन साहू हैं. पटकथा और संवाद लेखक दिलीप चौधरी, संगीत और बैकग्राउंड म्यूजिक असद निज़ाम का है. फिल्म की शूटिंग कोलकाता और उड़ीसा की कई लोकेशन पर हुई है।
उड़िया सुपरस्टार प्रेम परीजा का कहना है कि राम राज्य एक बेहतरीन एक्शन थ्रिलर फिल्म है. इसका प्रेजेंटेशन और कैमरा वर्क इस फिल्म को अन्य उड़िया फिल्मों से अलग बनाता है। हम सब काफी उत्साहित हैं कि फिल्म हिन्दी दर्शकों तक भी पहुंच रही है. फिल्म के टीजर को जिस तरह का रिस्पांस मिल रहा है वह अविश्वसनीय है. फिल्म के प्रोड्यूसर कुमार प्रीतम साहू कहते हैं कि हम राम राज्य के माध्यम से हिंदी सहित दुनिया भर के दर्शकों का सामना करने के लिए तैयार हैं। फिल्म के पहले भाग को ऑडियंस द्वारा मिले प्यार ने हमें इसके दूसरे पार्ट को बनाने के लिए प्रेरित किया और हमने सीक्वल मे दुगनी मेहनत की है, डबल एक्शन रखा है. फर्स्ट लुक को जितना सराहा जा रहा है हमें उम्मीद है कि दर्शक फिल्म को भी सिनेमाघरों मे इंजॉय करेंगे।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article राज कुंद्रा ने अपने बचपन की यादें ताज़ा कीं, बोले- हमारी फैमिली में भी घर पर सिर्फ़ पंजाबी बोलने का नियम है
Next Article निखिल भट्ट का हॉलीवुड डेब्यू: यूनिवर्सल स्टूडियोज़ की फिल्म में होगी टॉप हॉलीवुड स्टार्स की कास्टिंग

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अनुराग कश्यप और बॉबी देओल का बड़ा धमाका! इस दिन रिलीज होगी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बंदर’
entertainment
April 27, 2026
नेशनल अवॉर्ड विनर सुधांशु सरिया बॉलीवुड में दो नए डायरेक्टर्स को लॉन्च करेंगे!
entertainment
April 27, 2026
तुमने दिल दिया नहीं’   कृष और किशोर मंडल  का ब्रांड न्यू  सॉंग  आउट
entertainment
April 27, 2026
तेरापंथाधिशास्ता महाश्रमण के 17वें पट्टोत्सव में उमड़ा आस्था का ज्वार
social
April 26, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?