जान्हवी कपूर अपनी आने वाली रोमांटिक कॉमेडी ‘परम् सुंदरी’ के ज़रिए दर्शकों को लुभाने के लिए तैयार हैं। अलग-अलग शैलियों की फ़िल्में करने के बाद, इस बार एक्ट्रेस के लिए यह फ़िल्म उस जॉनर में वापसी है जिसे करने की उनकी लंबे समय से इच्छा रही है। जान्हवी ने कहा, “एक्टर के तौर पर नहीं, बल्कि ऑडियंस के तौर पर भी, मैं बहुत दिनों से एक रोम-कॉम करना चाहती थी-ऐसी हल्की-फुल्की रोमांटिक मूवी, जिसे देखते हुए चेहरे पर मुस्कान आ जाए।” उन्होंने आगे कहा कि अब जब वे रोमांटिक कॉमेडी का हिस्सा बनी हैं तो, “आख़िरकार मैंने ऐसी कहानी कर ली है, जो मुझे मेरी जड़ों की ओर वापस ले जाती है।”
एक्ट्रेस ने फ़िल्म में अपने किरदार के बारे में दिलचस्प बात भी साझा की। उन्होंने कहा, “मैं मलयाली नहीं हूँ, न ही मेरी माँ थीं। लेकिन मेरी फ़िल्म का किरदार हाफ तमिलियन और हाफ मलयाली है।”आने वाले प्रोजेक्ट्स पर बात करते हुए जान्हवी ने बताया कि उनकी लाइन-अप काफ़ी मज़बूत है। वह करण जौहर की सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में वरुण धवन के साथ नज़र आएंगी और अपनी पहली पैन-इंडिया फ़िल्म पेड्डी में राम चरण के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।
जान्हवी कपूर ने बताया, ‘परम सुंदरी’ में मेरा किरदार हाफ मलयाली, हाफ तमिलियन है”

