By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: बोलने और न बोलने का विवेक होना वाणी का विशेष संयम : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

बोलने और न बोलने का विवेक होना वाणी का विशेष संयम : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

Last updated: August 23, 2025 5:09 pm
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
SHARE
Highlights
  • वाणी संयम दिवस के रूप में समायोजित हुआ पर्युषण महापर्व का चतुर्थ दिवस
  • आचार्यश्री ने भगवान महावीर की अध्यात्म यात्रा के वर्णन प्रसंग को बढ़ाया आगे
  • साध्वीप्रमुखाजी ने वाणी संयम दिवस के संदर्भ में जनता को किया उद्बोधित
  • मुख्यमुनिश्री ने लाघव व सत्य धर्म को किया विवेचित

कोबा, गांधीनगर (गुजरात)। जैन धर्म का पर्युषण पर्वाधिराज आध्यात्मिक वातावरण में निरंतर गतिमान हैं। लाखों-लाखों श्रद्धालु जप, तप, ध्यान, धर्म, आराधना के द्वारा अपने जीवन को आध्यात्मिक साधना के भावित बना रहे हैं। जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के एकादशमाधिशास्ता, महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमणजी की मंगल सन्निधि में हजारों की संख्या में श्रद्धालु आध्यात्मिक साधना में रत हैं। पूरे चतुर्मास परिसर में मानों आध्यात्मिकता की अलौकिक लौ प्रज्जवलित हो रही है। सूर्योदय से पूर्व ही श्रद्धालु अपने आराध्य की मंगल सन्निधि में जो धर्म की आराधना में रत होते हैं, वे देर रात तक विभिन्न रूपों में धर्म, अध्यात्म व साधना से जुड़े रहते हैं। शनिवार को पर्युषण महापर्व का चतुर्थ दिवस था, जो वाणी संयम दिवस के रूप में समायोजित हुआ। युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी के मंगल महामंत्रोच्चार से मुख्य प्रवचन कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। मुनि रत्नेशकुमारजी ने तीर्थंकर शांतिनाथजी के जीवन प्रसंगों का वर्णन किया। मुख्यमुनिश्री महावीरकुमारजी ने लाघव व सत्य धर्म को विवेचित किया। वाणी संयम दिवस पर साध्वी प्रीतिप्रभाजी ने गीत का संगान किया। साध्वीप्रमुखाश्री विश्रुतविभाजी ने वाणी संयम दिवस पर समुपस्थित श्रद्धालुओं को वाणी संयम की प्रेरणा प्रदान की।
तेरापंथ धर्मसंघ के वर्तमान अधिशास्ता युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी ने ‘भगवान महावीर की अध्यात्म यात्रा’ क्रम को आगे बढ़ाते हुए कहा कि परम वंदनीय भगवान महावीर की अध्यात्म यात्रा के प्रसंग में भगवान महावीर की आत्मा मुनि मरीचिकुमार के रूप में है। मुनिजी को गर्मी का परिषह सहन नहीं हो पा रहा है। वे साधुपन को छोड़ने का विचार किया। उन्होंने अलग ढंग की साधना के लिए गेरुआ वस्त्र धारण कर, दण्ड और छत्र धारण करने लगा। इस प्रकार वह अलग ढंग से साधना करने लगा। चक्रवर्ती भरत ने भगवान ऋषभ से पूछा कि इस अवसर्पिणी काल में क्या कोई आपकी तरह इस भरतक क्षेत्र में तीर्थंकर प्राप्त करने वाला आपकी सभा में कोई उपस्थित है क्या? तीर्थंकर ऋषभ देव ने कहा कि मेरी सभा में तो नहीं, किन्तु इसके बाहर जो तुम्हारा पुत्र मरीचि है, वह आगे तीर्थंकरत्व को प्राप्त करेगा। यह सूचना मुनि मरीचिकुमार को मिला तो मन में गर्व की भावना भी पैदा हो गई। कुल के प्रति भी अभिमान मन में आने लगा।
आदमी को अपने जीवन में कुछ मिले तो आदमी को उसका ज्यादा अहंकार नहीं करना चाहिए, बल्कि उसका सदुपयोग करने का प्रयास होना चाहिए। आदमी शरीर स्वस्थ रहे, अच्छा रहे तो स्वाध्याय भी हो सकता है। शरीर भी सुरक्षित रहे और स्वस्थ रहे। आदमी को न शरीर की सुन्दरता का, न बल का, न धन का, न सत्ता का अहंकार नहीं करना चाहिए। शरीर सक्षम है, स्वस्थ है, सुन्दर है, सत्ता प्राप्त है, धन की प्रचुरता है तो जहां तक संभव हो सके, दूसरों के कल्याण का, दूसरों की सेवा करने का प्रयास करना चाहिए। अहंकार न तो आदमी का आत्मा निर्मल बनी रह सकती है। साधु-साध्वियां सेवाकेन्द्रों के अलावा भी रुग्ण, अक्षम व बीमार आदि चारित्रात्माओं की सेवा भी करते हैं। दूसरों को समाधि पहुंचाने से स्वयं का हित भी सिद्ध हो सकता है। आचार्यश्री ने वाणी संयम दिवस के संदर्भ में पावन प्रतिबोध प्रदान करते हुए कहा कि पर्युषण के अंतर्गत आज वाणी संयम दिवस है।

वाणी का संयम होना बहुत अच्छी चीज है, इसके साथ वाणी का विवेक भी होना चाहिए। आदमी मौन करता है, उसका भी अपना महत्त्व होता है, किन्तु मेरा मानना है कि बोलना और मौन करना कोई बड़ी बात नहीं होती, बोलने और मौन रखने में विवेक का होना बहुत बड़ी बात है। बहिर्विहार में रहने वाले साधु-साध्वी जो अग्रणी हैं, उन्हें व्याख्यान देने का प्रयास करना चाहिए। अनुकूलता न हो तो सन्निधि ही दी जा सके तो वह भी किया जा सकता है। बोलना भी उसकी ड्यूटी है तो उससे भी उसकी साधना होती है, उससे उसको निर्जरा का लाभ भी प्राप्त होता है। इसलिए कहां बोलना, कब बोलना, कैसे बोलना आदि भी विशेष बात होती है। इसलिए आदमी को बोलने और न बोलने में विवेक रखने का प्रयास करना चाहिए। आदमी को यह प्रयास करना चाहिए कि जहां तक संभव हो सके, किसी के विषय में अयथार्थ नहीं बोलने का प्रयास होना चाहिए। जहां बोलना उपयुक्त हो वहां बोलने का प्रयास और जहां आवश्यकता न हो तो वहां चुप रहने और थोड़ा कम बोलने का प्रयास करें तो बहुत अच्छी बात हो सकती है। इस प्रकार आदमी को वाणी संयम के प्रति जागरूक रहने का प्रयास करना चाहिए।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article सिद्धार्थ मल्होत्रा ने परम सुंदरी में जाह्नवी कपूर के साथ काम करने पर कहा, “वह अपने प्रदर्शन में स्वाभाविकता लेकर आती हैं”
Next Article जान्हवी कपूर ने बताया, ‘परम सुंदरी’ में मेरा किरदार हाफ मलयाली, हाफ तमिलियन है”

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

एस. एस. राजामौली की ‘वाराणसी’ का होगा इंटरनेशनल डेब्यू, मेक्सिको के ‘थंडर स्टेज’ पर एस. एस. दिखेगी फिल्म की पहली झलक
entertainment
April 23, 2026
कोई भी कभी रणवीर सिंह को को-एक्टर के रूप में पीछे नहीं छोड़ पाएगा, बोलीं सारा अर्जुन
entertainment
April 23, 2026
नेशनल अवॉर्ड-विनर अनुपम पटनायक लाए ‘मंत्र मुग्ध’- डर, हंसी और जादू का फुल ऑन कॉकटेल!
entertainment
April 23, 2026
गंगा एक्सप्रेस-वे से तीर्थ सर्किट हुआ मजबूत, कई धार्मिक स्थल होंगे कनेक्ट
state
April 22, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?