चेंबूर। श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ महिला मंडल, चेंबूर द्वारा प्रेक्षाध्यान कार्यशाला का आयोजन उत्साह और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र से हुई, तत्पश्चात सर्वोदय एरिया की बहनों ने मंगलाचरण प्रस्तुत किया। संचालन श्रीमती लीना जी सिंघवी एवं श्रीमती रिंकल जी पटवारी ने किया।
मंत्री पायल जी मांडोत ने सभी का स्वागत किया। मुख्य आकर्षण :Secret Behind Your Sleepविषय पर डॉ. मित्तल जी बापना द्वारा PPT तैयार की गई तथा रीना जी धाकड़ ने उसपर प्रेज़ेंटेशन दिया। गांधी मैदान की महिलाओं ने खानपान और नींद पर सुंदर प्रस्तुति दी।
मीना जी साभद्रा एवं उषा जी कच्छारा ने मन को शांति और एकाग्रता प्रदान करने वाला प्रेक्षाध्यान करवाया। विशेष उपस्थिति:कार्यक्रम में क्रांति जी सुराणा, कांता जी बढाला एवं कल्पना जी परमार की गरिमामयी उपस्थिति रही।
आभार प्रदर्शन:अंत में वीणा जी कोठारी ने सभी का आभार व्यक्त किया। कुल 55 महिलाओं ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यशाला में कन्यामंडल से 4कन्याएं और उनके प्रभारी टीनाजी हिरन और सह प्रभारी सपना जी पटवारी भी उपस्थि रहे। रिपोर्ट दीपक राठौड़
चेंबूर ( मुंबई) अभातेमम के निर्देशन में श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ महिला मंडल चेंबूर द्वारा प्रेक्षाध्यान कार्यशाला आयोजित

