बेंगलुरु। जीतो बेंगलोर नॉर्थ चैप्टर एवं जीतो केकेजी ज़ोन के संयुक्त तत्वावधान में संपूर्ण जैन समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों को एक सकारात्मक एवं सुरक्षित मंच प्रदान करने के उद्देश्य से “हमसफर – एक खोज” नामक विशेष मैट्रिमोनी मीट का आयोजन 6 सितंबर 2025 को बेंगलुरु स्थित त्रिपुरा वासिनी पैलेस ग्राउंड्स में किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ नवकार महामंत्र के पश्चात इस आयोजन की औपचारिक घोषणा एवं प्रचार-प्रसार हेतु पोस्टर विमोचन समारोह जीतो ऑफिस, राजाजीनगर में तथा जीतो ज़ेवर एक्सपो के लॉन्च अवसर पर सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर जीतो ज़ेवर एक्सपो एंड द ब्राइडल स्टोरी के टाइटल स्पॉन्सर निर्मल ज्वैलर्स (संजय नगर) एवं पावर्ड बाय स्पॉन्सर ड्रेसकोड ने “हमसफर – एक खोज” कार्यक्रम के लिए बधाई संदेश प्रेषित किया। पोस्टर का अनावरण जीतो मेन विंग, लेडीज़ विंग, यूथ विंग के पदाधिकारियों एवं समाज के वरिष्ठजनों द्वारा किया गया। जीतो बेंगलोर नॉर्थ चैप्टर अध्यक्ष श्री विमल कटारिया ने कहा – “यह आयोजन केवल दो व्यक्तियों को नहीं, बल्कि दो परिवारों को जोड़ने की एक प्रेरक पहल साबित होगा। हम चाहते हैं कि यह मंच युवाओं को अपने जीवनसाथी की खोज में सहजता, सम्मान और विश्वास के साथ आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करे। हमारा प्रयास है कि यहां से बनने वाले रिश्ते आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनें।”
महामंत्री श्री विजय सिंघवी ने टीम को शुभकामनाएं देते हुए समाज के सभी परिवारों से इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की। संयोजक श्री अरुण नाहर ने गतिविधि-आधारित कार्यक्रम की रूपरेखा साझा की। सह-संयोजक श्री सुनील लोढ़ा ने कहा – “इस आयोजन का उद्देश्य एक ऐसे सशक्त समाज का निर्माण करना है। इस अवसर पर जीतो से श्री राजेंद्र जी दूधोडिया, जीतो लेडीज़ विंग चेयरपर्सन श्रीमती लक्ष्मी बाफना, महामंत्री श्रीमती रक्षा छाजेड़, सह-मंत्री एवं मैट्रिमोनी मेंटर श्रीमती मीना बडेरा, मैट्रिमोनी संयोजिका श्रीमती संगीता नागोरी, सह-संयोजिका श्रीमती सुनीता मरलेचा, श्रीमती रेणु रांका, श्रीमती मधु तातेड, श्रीमती रचना सिंघवी, श्री जीतू कवाड़, श्रीमती वसंती चोपड़ा, श्रीमती सारिका मेहता तथा टेक्निकल सपोर्ट टीम से श्री विनोद कोठारी एवं श्री शंकर दक उपस्थित रहे।
“हमसफर – एक खोज” : विवाह योग्य युवक-युवतियों के लिए विशेष मैट्रिमोनी मीट का आयोजन

