मुंबई। भारत जैन महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सी.सी. डांगी जी ने इस अवसर पर साध्वी श्री को सामूहिक क्षमापना – मिच्छामि दुक्कड़म विश्व मैत्री दिवस एवं जैन समाज रत्न अलंकरण समारोह में आमंत्रित किया, जिसे साध्वी श्री ने सहर्ष स्वीकार किया।
भेंट के दौरान श्री डांगी जी ने महामंडल द्वारा संचालित सामाजिक, शैक्षणिक एवं धार्मिक कार्यों पर विस्तार से चर्चा की और कहा, “आध्यात्मिक एवं सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में आपका योगदान न केवल जैन समाज, बल्कि संपूर्ण मानवजाति के लिए प्रेरणास्रोत है।”
इस अवसर पर महामंडल के सदा सहयोगी श्री किशनजी डागलिया, गणपत जी डागलिया एवं कुमारजी बोहरा भी उपस्थित रहे। श्री किशनजी डागलिया ने मंडल के अध्यक्ष श्री सी.सी. डांगी जी को सन्मानित कर साहित्य भेंट कियाl
सभी ने इसे जैन समाज के लिए एक प्रेरणादायक क्षण बताया, जिससे आगामी कार्यक्रमों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा। साध्वी श्री ने कार्यक्रम हेतु मंगल कामना दीl भेंट के पश्चात साध्वी श्री के मुख् से मंगल पाठ श्रवण किया
भारत जैन महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सी.सी. डांगी जी ने साध्वी श्री शिवमाला जी आदि ठाना के दर्शन कर आगामी कार्यक्रम हेतु दिया आमंत्रण

