By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: महावतार नरसिम्हा अब करेगी विदेशों में भी धमाल, यूके, यूएस और मिडिल ईस्ट में होगी रिलीज़
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

महावतार नरसिम्हा अब करेगी विदेशों में भी धमाल, यूके, यूएस और मिडिल ईस्ट में होगी रिलीज़

Last updated: July 28, 2025 3:45 pm
Surabhi Saloni
Share
6 Min Read
SHARE

महावतार नरसिम्हा ने शुक्रवार से रविवार तक कमाई में देखा 400% उछाल, ओपनिंग वीकेंड में बटोरी ₹11.25 करोड़!

क्लीम प्रोडक्शंस की महावतार नरसिम्हा, जिसे होम्बले फिल्म्स ने पेश किया है, सच में इतिहास रच रही है। इस फिल्म ने दर्शकों के दिल को छू लिया है और बड़ी तादाद में लोग इसे सिनेमाघरों में देखने जा रहे हैं। जैसे-जैसे लोगों का प्यार बढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे फिल्म की कमाई भी तेजी से बढ़ रही है। रिलीज़ के पहले दिन यानी शुक्रवार से लेकर रविवार तक के पहले वीकेंड में फिल्म की कमाई में 400% की जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में महाअवतार नरसिम्हा की जबरदस्त सफलता के बाद, अब यह ग्लोबल रिलीज़ की तैयारी जैक तहत यह ऑस्ट्रेलिया, मिडिल ईस्ट, यूके, सिंगापुर और नॉर्थ अमेरिका में भी रिलीज होगी। महावतार नरसिम्हा हिंदी बॉक्स ऑफिस पर थमने का नाम नहीं ले रही है, बल्कि ये 2025 की एक और सरप्राइज हिट बनकर उभरी है। शुक्रवार को इसने ₹1.35 करोड़ की ओपनिंग ली, फिर शनिवार को 150% की बढ़त के साथ ₹3.25 करोड़ कमाए, और रविवार को इसमें फिर 110% की छलांग लगाते हुए ₹6.50 करोड़ से ₹7.00 करोड़ की कमाई की। हिंदी में महज 3 दिनों में महावतार नरसिम्हा का कुल कलेक्शन अब ₹11.35 करोड़ पहुंच गया है, और ये फिल्म उत्तर भारत में लंबी थिएट्रिकल दौड़ के लिए तैयार दिख रही है। महावतार नरसिम्हा की ज़बरदस्त बढ़त की वजह से पब्लिक डिमांड बढ़ गई है, और इसी वजह से इसके शोज़ की संख्या भी बढ़ा दी गई। शुक्रवार को फिल्म हिंदी में 800 शोज़ के साथ रिलीज़ हुई थी, शनिवार को ये बढ़कर 1,100 हो गए और रविवार को ये आंकड़ा 2,000 शोज़ तक पहुंच गया।
खास बात ये है कि महावतार नरसिम्हा 2005 में आई हनुमान के बाद पहली ऐसी ऐनिमेटेड फिल्म बन गई है जिसे हिंदी बॉक्स ऑफिस पर इतनी बड़ी सफलता मिली है और ये शायद पहली ऐनिमेटेड सुपरहिट फिल्म भी बन सकती है। महावतार नरसिम्हा ने दर्शकों, खासकर बच्चों के दिलों में खास जगह बना ली है, जो आमतौर पर विदेशी कार्टून फिल्मों की तरफ ज्यादा ध्यान देते हैं। लेकिन इस फिल्म की पौराणिक कहानी ने मेट्रो शहरों से लेकर छोटे शहरों तक पूरे परिवार को छू लिया है। होम्बले फिल्म्स द्वारा बनाई गई इस फिल्म ने शुक्रवार से रविवार तक कमाई में 400% की जोरदार बढ़त देखी, जो आज के समय में बहुत कम देखने मिलता है। ये सफलता हिंदी मार्केट में होम्बले फिल्म्स के लिए एक और बड़ी उपलब्धि है। इससे पहले भी वो KGF, KGF 2, सलार और कंतारा जैसी बड़ी हिट फिल्में दे चुके हैं। अब जब इस साल के आखिर में कंतारा: चैप्टर 1 आने वाली है, तो ये साफ है कि उनका सफर लगातार तरक्की की ओर बढ़ रहा है। थिएटर एक बार फिर से गुलजार हो गए हैं, और लोग हर हफ्ते फिल्मों को देखने वापस लौट रहे हैं, जैसे कोरोना से पहले का दौर लौट आया हो। खास बात ये है कि महावतार नरसिम्हा की सोमवार की कमाई उसके शुक्रवार से ज्यादा रहने की उम्मीद है, जो ये दिखाता है कि लोगों को फिल्म बहुत पसंद आ रही है। सिर्फ तीन दिनों में ये फिल्म हिट बन चुकी है, और अब धीरे-धीरे सुपरहिट की ओर बढ़ रही है। अगर यही रफ्तार बनी रही, तो ये फिल्म जल्द ही ब्लॉकबस्टर बन सकती है। वीकेंड की कमाई ने तो इसे पहले से ही एक ‘एपिक ब्लॉकबस्टर’ बनने की ओर बढ़ा दिया है।
होम्बले फिल्म्स और क्लीम प्रोडक्शन्स ने मिलकर इस ग्रैंड एनिमेटेड फ्रैंचाइज़ी की आधिकारिक लाइनअप जारी कर दी है, जो अगले एक दशक तक भगवान विष्णु के दस दिव्य अवतारों की गाथा बताएगी। इस यूनिवर्स की शुरुआत होगी महावतार नरसिम्हा (2025) से, इसके बाद आएंगे महावतार परशुराम (2027), महावतार रघुनंदन (2029), महावतार द्वारकाधीश (2031), महावतार गोकुलानंद (2033), महावतार कल्कि पार्ट 1 (2035) और महावतार कल्कि पार्ट 2 (2037)। ये यूनिवर्स भारतीय माइथोलॉजी को नई तकनीक और भव्यता के साथ दर्शकों के सामने पेश करेगा। महावतार नरसिम्हा का डायरेक्शन अश्विन कुमार ने किया है, और इसे शिल्पा धवन, कुशल देसाई, और चैतन्य देसाई ने क्लीम प्रोडक्शंस के तहत प्रोड्यूस किया है। होम्बले फिल्म्स के साथ मिलकर, जो अपनी आकर्षक कंटेंट के लिए जानी जाती है, यह पार्टनरशिप अलग अलग एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म्स के जरिए एक सिनेमाई मास्टरपीस पेश करने का लक्ष्य रखती है। इस फिल्म को शानदार विजुअल्स, सांस्कृतिक विविधता, बेहतरीन फिल्म तकनीक, और मजबूत कहानी के साथ, 3D और पांच भारतीय भाषाओं में रिलीज़ हो चुकी है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article अनुपमा फेम रुपाली गांगुली ने सावन सोमवार पर परिवार संग महाकालेश्वर मंदिर में टेका माथा
Next Article जीतो बैंगलोर नॉर्थ द्वारा “स्पष्टता के साथ ट्रस्ट” कार्यक्रम में ट्रस्ट टैक्सेशन पर विशेषज्ञों ने डाली रोशनी

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष बने अंबरीश तिवारी
state
April 20, 2026
नगमा मिराजकर, इरशाद कामिल, पुष्कर जोग और रूपाली सूरी सुनील कोठारी के नेक्सजेन लीडरशिप अवार्ड्स में हुए शामिल
entertainment
April 20, 2026
शांति वार्ता में पाकिस्तान की मेजबानी, भारतीय कूटनीति में बदलाव ज़रूरी : कांग्रेस
national
April 20, 2026
क्या भारत को नई प्रशासनिक व्यवस्था की जरूरत है?
Articles national
April 20, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?