महेश प्रताप/ बस्ती (उत्तर प्रदेश) दुबौला हरदी फीडर टिनिच के अंतर्गत ग्राम पंचायत साड़ी हिच्छा में ट्रांसफार्मर खराब हो गया है आए दिन ट्रांसफार्मर हमेशा खराब रहता है, कभी फ्यूज उड़ जाता है ,तो कभी ट्रांसफार्मर जल जाता है ट्रांसफॉर्मर खराब होने के कारण ग्रामीण हमेशा परेशान रहते हैं सूत्रों की माने तो ग्राम पंचायत सारी इच्छा में खराब 10 केवी ट्रांसफार्मर पर 26 कनेक्शन है । ट्रांसफार्मर पर लोड अधिक होने के कारण तकनीकी खराबी के कारण ट्रांसफार्मर 10 से 15 दिन के अंदर ही खराब हो जाता है। लाइनमैन एक तरफ बिजली सप्लाई ठीक करके जाता है दूसरी तरफ बिजली सप्लाई खराब हो जाती है ग्रामीण भी लाइनमैन के कार्य से संतुष्ट नहीं है ।
गर्मी में ट्रांसफार्मर खराब होने से ग्रामीण परेशान है और बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही से पूरे गांव के लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं । आज 10 दिन बीत जाने पर अभी ट्रांसफार्मर लगाने की कोई संभावना नहीं है एक तरफ 24 घंटे का हवाला दे करके ट्रांसफार्मर लगाने की सरकार योजना बनाई हुई है वहीं दूसरी तरफ एक हफ्ते बीत जाने के बाद भी ट्रांसफार्मर गांव में ना पहुंच सका। ग्रामीण अंधेरे में रहने पर मजबूर हैं ग्रामीणों में बताया कि यदि जल्द ही हरदी फीडर के अंतर्गत की बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा खराब ट्रांसफार्मर मामले को संज्ञान में नहीं लिया गया तो पूरे ग्राम पंचायत के ग्रामीण हरदी फीडर पर धरना देंगे ।
इस संबंध में अवर अभियंता को फोन के माध्यम से मीडिया टीम ने जानकारी लिया तो सिर्फ अवस्वासन मिल रहा है कार्रवाई नहीं हो रहा है वहीं विद्युत अधिकारी जेई साहब से बात किया गया तो उन्होंने कहा कि बार-बार ट्रांसफॉर्म चल जाए तो हम नहीं लगवा पाएंगे। वही एक्श के माध्यम से पूर्वांचल विद्युत वितरण लिमिटेड वेबसाइट पर ट्वीट किया गया तो वहां से सिर्फ अवस्वासन हीं मिला है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रहा है।
ट्रांसफार्मर खराब होने से बिजली सप्लाई बाधित, ग्रामीणों में आक्रोश

