बेंगलुरु, जे.बी.एन.वी. कनेक्ट महिला व्यवसाय समूह की चतुर्थ टेन्योर की चौथी ऑफिस दर्शन मीटिंग का आयोजन शांतिनगर, बेंगलुरु स्थित श्रीमती मीना जैन के निवास स्थान पर सफलतापूर्वक हुआ। इस प्रेरणादायी सत्र की मेज़बानी श्रीमती मीना जैन द्वारा की गई, जो लॉ ऑफ अट्रैक्शन और मैनीफेस्टेशन कोच के रूप में विख्यात हैं। इस कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराते हुए चेयरपर्सन श्रीमती लक्ष्मी बाफना, वाइस चेयरपर्सन श्रीमती सुमन वेदमुथा एवं चीफ सेक्रेटरी श्रीमती रक्षा छाजेड़ विशेष रूप से सम्मिलित रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत मंगलमय नवकार मंत्र के जाप से हुई।
श्रीमती मीना जैन ने अपने 22 वर्षों के गहन अनुभव और 175+ क्लाइंट्स को दी गई सेवाओं के आधार पर रेकी, चक्र हीलिंग तथा लॉ ऑफ अट्रैक्शन जैसी शक्तिशाली तकनीकों से जीवन को सकारात्मक दिशा देने की प्रेरणा दी। उन्होंने बताया कि “अपने सपनों की ज़िंदगी को मैनीफेस्ट करना संभव है -क्योंकि आप इसके हक़दार हैं।” उन्होंने विचारों की ताक़त, आभार की भावना और पाँच इंद्रियों के प्रभावशाली उपयोग के माध्यम से जीवन में परिवर्तन लाने के सरल लेकिन प्रभावी तरीकों को साझा किया। विशेष रूप से आयोजित “नॉट एक्टिविटी” (गांठ गतिविधि) ने यह प्रत्यक्ष दिखाया कि जब विचार और भावनाएँ केंद्रित हों, तो जीवन की जटिलताएँ सहजता से सुलझ सकती हैं।इस अवसर पर कमेटी से प्रेम रांका के साथ साथ कुल 40 सदस्यों की उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ भावपूर्ण रूप से किया गया।
जे.बी.एन.वी. कनेक्ट महिला व्यवसाय समूह की ऑफिस दर्शन मीटिंग

