By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: फिल्म रिव्यू: ग्राफ़िक और वीएफएक्स के जरिये पौराणिक कहानी को रोमांचक ढंग से प्रस्तुत करती है ‘महावतार नरसिम्हा’
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

फिल्म रिव्यू: ग्राफ़िक और वीएफएक्स के जरिये पौराणिक कहानी को रोमांचक ढंग से प्रस्तुत करती है ‘महावतार नरसिम्हा’

Last updated: July 27, 2025 2:37 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

फिल्मः ‘महावतार नरसिम्हा’, निर्देशकः अश्विन कुमार रेटिंगः ⭐⭐⭐(3 स्टार)

दिनेश कुमार/सुरभि सलोनी,
पौराणिक कहानियों को नए अंदाज़ में पेश करने की फिल्म इंडस्ट्री की पुरानी परंपरा रही है। एनीमेशन व तकनीकों के विस्तार और वीएफएक्स के जरिये कहानियों को और भी रोमांचक ढंग से कहने का नया अंदाज़ लोगों को अब और अधिक प्रभावित करने लगा है। इसका ताज़ा उदाहरण है लीम प्रोडक्शंस की नयी फिल्म “महावतार नरसिम्हा”। फिल्म “महावतार नरसिम्हा” का डायरेक्शन अश्विन कुमार ने किया है। जबकि फिल्म में आदित्य राज शर्मा, हरिप्रिया मट्टा, संकेत जायसवाल, प्रियंका भंडारी, वसुंधरा बोस, हरजीत वालिया, संचित वर्तक, सांवरी याज्ञनिक, दिनेश वर्मा, उपलक्ष कोचर, अक्षय जोशी, दिनेश वर्मा, हरीश मोइली, अजय सिंघल, संकल्प जायसवाल, करण त्रिवेदी, अभिषेक शर्मा, डिक्सन शाह, शाहिद जफर, राकेश सोनी, आयुषी आनंद, अंशुल शर्मा आदि ने आवाज दी है। यह एक पौराणिक एनीमेशन फिल्म है।

कहानी: फिल्म महावतार नरसिम्हा की कहानी भक्त प्रहलाद और भगवान विष्णु के बीच भगवान और भक्त की आस्था को दर्शाता है। जिसमें भक्त प्रहलाद के पिता असुर राजा हिरण्यकश्यप जो खुद को भगवान घोषित कर चुके हैं, प्रहलाद के भगवान विष्णु की भक्ति करने पर उन्हें दण्डित करने के लिए अलग-अलग तरकीब सोचते हैं लेकिन सभी नाकाम हो जाते हैं, क्योंकि प्रहलाद को स्वयं भगवान विष्णु बचाते रहते हैं। यहाँ तक कि प्रहलाद को अपनी बहन होलिका के साथ चिता में बिठाकर आग लगवा देते हैं लेकिन इसमें आग से न जलने का वरदान पायी होलिका जल जाती है और प्रहलाद भगवान का स्मरण करते हुए जीवित चिता से बाहर निकल आते हैं। इससे नाराज हिरण्यकश्यप खुद ही प्रहलाद को मारने का फैसला करते हैं और तभी भगवान विष्णु नरसिम्हा के अवतार में प्रकट होते हैं। कहानी हिरण्यकश्यप व उसके भाई के जन्म से लेकर भगवान विष्णु से दुश्मनी की कहानी को भी बखूबी दर्शाया गया है, जिसे देखना भी काफी रोमांचक लगता है।
यह फिल्मांकन ग्राफ़िक और वीएफएक्स के जरिये किया गया है, जो लोगों को काफी रोमांचित करता है। भगवान विष्णु, हिरण्यकश्यप के बीच भयंकर लड़ाई के समय की दहाड़ हो या आकाश, पाताल, समंदर या जंगल सहित विभिन्न सीन्स का फिल्मांकन, सभी सुन्दर और रामांचक बनाने की पूरी कोशिश की गयी है, जिसे देखकर आस्था और भक्ति तो जगती ही है, रामांच भी आता है। अगर आप आस्थावान हैं और नये तकनीक से प्रभावित हैं तो एक बार थियेटर जाकर फिल्म महावतार नरसिम्हा देख आइये। आपको भी मज़ेदार लगेगी।

निर्देशन, वीएफएक्स व संगीत: इस तरह की फिल्मो में सबसे बड़ा रोल निर्देशक और तकनीक का ही होता है, क्योंकि इसमें अभिनय तकनीक के जरिये हो रहा होता है जबकि स्टोरी को चरणबद्ध करने का पूरा काम निर्देशन पर ही निर्भर होता है। फिल्म का निर्देशन अश्विन कुमार ने किया है, जो काफी हद तक बढ़िया रहा है। समंदर हो या पहाड़, स्वर्ग हो या राजमहल या फिर आकाश, पाताल, जंगल सभी एआई और ग्राफ़िक्स के जरिये जीवंत किये गये हैं। और वे दर्शकों पर अपना प्रभाव भी छोड़ते हैं, और इसे जीवंत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं फिल्म का सुंदर व सुरीली संगीत। फिल्म के प्रभाव का जीता जागता उदाहरण पेश करती हैं थियेटर में बजती तालियां, जिससे माना जा सकता है कि निर्देशन अश्विन कुमार अपने इस प्रयास में सफल हैं।
कुल मिलाकर इस पौराणिक व एनीमेशन फिल्म को सुरभि सलोनी की तरफ से  ⭐⭐⭐ (3 स्टार)।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ की भावनाएं हुईं ताज़ा, हरियाली तीज पर स्मृति ईरानी ने साझा किया कुमार विश्वास के परिवार संग खास पल
Next Article संवादः ”छत ढही, सपने टूटे… लेकिन सवाल अब भी खड़े हैं!”

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अनुराग कश्यप और बॉबी देओल का बड़ा धमाका! इस दिन रिलीज होगी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बंदर’
entertainment
April 27, 2026
नेशनल अवॉर्ड विनर सुधांशु सरिया बॉलीवुड में दो नए डायरेक्टर्स को लॉन्च करेंगे!
entertainment
April 27, 2026
तुमने दिल दिया नहीं’   कृष और किशोर मंडल  का ब्रांड न्यू  सॉंग  आउट
entertainment
April 27, 2026
तेरापंथाधिशास्ता महाश्रमण के 17वें पट्टोत्सव में उमड़ा आस्था का ज्वार
social
April 26, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?