By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: जीतो बैंगलोर नॉर्थ चैप्टर द्वारा “Dare to Dream Big” कार्यक्रम का सफल आयोजन
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

जीतो बैंगलोर नॉर्थ चैप्टर द्वारा “Dare to Dream Big” कार्यक्रम का सफल आयोजन

Last updated: July 26, 2025 5:27 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

बेंगलुरु। छात्रों को कम उम्र में ही उद्यमिता, नेतृत्व और नवाचार की दिशा में प्रेरित करने हेतु जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (JITO) – बैंगलोर नॉर्थ चैप्टर, लेडीज़ विंग और यूथ विंग के संयुक्त तत्वावधान में TiE यंग एंटरप्रेन्योर्स (TYE) एवं TiE बैंगलोर के सहयोग से “Dare to Dream Big” कार्यक्रम के अंतर्गत एक प्रेरणादायक ओरिएंटेशन सत्र का आयोजन जीतो नॉर्थ ऑफिस, राजाजीनगर में किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को स्टूडेंट एंटरप्रेन्योर बनने की दिशा में प्रेरित करना रहा, जिससे वे विद्यालयी जीवन से ही व्यावसायिक सोच, टीम वर्क, रणनीति, मार्केटिंग तथा नवाचार जैसे गुणों का विकास कर सकें। सत्र में छात्रों के साथ उनके अभिभावकों की उपस्थिति को भी अनिवार्य रखा गया, जिससे पारिवारिक सहयोग के साथ छात्र अपने उद्यमशीलता के सपनों को साकार कर सकें। इस प्रेरणात्मक आयोजन में जीतो के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। जीतो बैंगलोर नॉर्थ चैप्टर के अध्यक्ष श्री विमल कटारिया ने अपने संबोधन में अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बच्चों के मूल्यों और शक्तियों को पहचानें। उन्होंने कहा कि सीखने की दिशा में पहला कदम है – प्रश्न पूछना, जानना और विश्वास करना, और असफलता, सफलता की ओर एक आवश्यक चरण है।
महामंत्री श्री विजय सिंघवी ने व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नहीं हो पाने के बावजूद कार्यक्रम की सफलता हेतु अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं तथा इस नवाचारपूर्ण पहल की सराहना करते हुए इसे युवा पीढ़ी को सशक्त बनाने की दिशा में एक प्रेरक कदम बताया। JITEM (JITO Innovation Technology Entrepreneurship & Management) के संयोजक श्री प्रीतेश जैन ने कहा कि छात्रों को विद्यालयी जीवन से ही उद्यमिता के कौशल सीखने चाहिए, और सबसे पहले उन्हें माता-पिता के पैसे और समय का मूल्य समझना चाहिए। उन्होंने वर्तमान व्यवसायिक परिदृश्य में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) की महत्ता पर भी प्रकाश डाला।उन्होंने छात्रों से इस कार्यक्रम से कम से कम एक व्यावसायिक प्रतिज्ञा पूरी करने को भी कहा JIIF (JITO Incubation & Innovation Foundation) के संयोजक श्री पंकज बलार ने JITO Innovation and Incubation Foundation (JIIF) की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यदि कोई छात्र स्टार्ट-अप विचार के साथ सामने आता है, तो JIIF का पूरा इकोसिस्टम और निवेशक नेटवर्क उसे सहयोग देने के लिए तत्पर है।
TYE की प्रतिनिधि श्रीमती लक्ष्मी ने TYE कार्यक्रम की संरचना को स्पष्ट करते हुए बताया कि यह कोर्स आठ कार्यशालाओं में विभाजित है। टीम निर्माण, ऑनलाइन मेंटरिंग और पिचिंग प्रतियोगिता के माध्यम से इसका समापन होगा, जहाँ विजेता क्षेत्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे और वहां विजयी टीम टीवाईई वैश्विक प्रतियोगिता तक पहुंचेगी। कार्यक्रम में JITO बैंगलोर उत्तर से JITEM कन्वीनर प्रीतेश जैन, JIIF कन्वीनर पंकज बलार, लेडीज़ विंग चेयरपर्सन लक्ष्मी बाफना, चीफ सेक्रेटरी रक्षा छाजेड़, यूथ विंग चेयरमैन अनिश भोजानी और चीफ सेक्रेटरी आशीष तपड़ावत ने अपनी महत्वपूर्ण उपस्थिति और नेतृत्व से कार्यक्रम को सफल बनाया। जीतो द्वारा की गई यह पहल छात्रों में स्वावलंबन, आत्मविश्वास और नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक अत्यंत सराहनीय प्रयास है, जो भविष्य के युवा उद्यमियों को सशक्त आधार प्रदान करेगा।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article जीतो ज़ेवर एक्सपो” एवं “द ब्राइडल स्टोरी” की तैयारियाँ जोर-शोर से जारी
Next Article माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का लोकगीत ‘पिया हवे गुलरी के फुलवा’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

वरिष्ठ समाजसेवी संजय सिन्हा को मिला भारत सम्मान
state
August 16, 2026
नेत्रदान एवं ऑक्सीजन सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए अशोक जी झाबक सम्मानित
social
August 16, 2026
गौरव वर्मा की अवानिका फिल्म्स ने ‘प्रेम कीटाणु’ का किया ऐलान, 2 अक्टूबर 2026 को होगी रिलीज
entertainment
August 16, 2026
संयम से विमुख न हों, सभी जैन साधु-साध्वियों के प्रति रखें सम्मान – पूज्य गुरुदेव डॉ. श्री पदमचन्द्रजी म.सा.
social
August 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?