बेंगलुरु, 25 जुलाई 2025 – जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (JITO) बेंगलुरु नॉर्थ चैप्टर, जीतो एपेक्स-लेडीज विंग एवं जीतो-केकेजी ज़ोन के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 5, 6 और 7 सितम्बर 2025 को आयोजित होने जा रहे “जीतो ज़ेवर एक्सपो” एवं “द ब्राइडल स्टोरी” की तैयारियाँ ज़ोरों पर हैं। इस भव्य आयोजन की तैयारियों की समीक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक में की गई विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा, आयोजन को ऐतिहासिक बनाने का लक्ष्य राजाजीनगर स्थित जीतो नॉर्थ कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में जीतो ज़ेवर एक्सपो” एवं “द ब्राइडल स्टोरी से जुड़ी रूपरेखा, व्यवस्थाएँ और आयोजकीय जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
जीतो बेंगलुरु नॉर्थ चैप्टर के चेयरमैन श्री विमल कटारिया ने आयोजन की संपूर्ण जानकारी साझा करते हुए बताया कि “पहली बार जीतो ऐसा मंच लेकर आ रहा है, जो विवाह से जुड़ी हर आवश्यकता को एक ही छत के नीचे पूरा करेगा। इस एक्सपो में सोना, चांदी एवं हीरे के आभूषणों के प्रतिष्ठित ब्रांड्स के साथ-साथ लाइफस्टाइल, वेडिंग प्लानिंग, डेकोरेशन, फोटोग्राफी, काउट्योर, मेकअप, इन्विटेशन और अन्य सभी सेवाओं के स्टॉल्स लगाए जाएंगे। केकेजी ज़ोन चेयरमैन श्री प्रवीण बाफना ने आयोजन की तैयारियों का गहन निरीक्षण करते हुए इसे “एक ऐतिहासिक आयोजन” बनाने की दिशा में कई सुझाव दिए। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में जीतो एपेक्स के शीर्ष पदाधिकारी तथा कर्नाटक, गोवा एवं केरल ज़ोन के विभिन्न चैप्टर्स के प्रतिनिधि देशभर से विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
जीतो बेंगलुरु नॉर्थ चैप्टर के जेएलडब्लू (जीतो लेडीज़ विंग) की चेयरपर्सन श्रीमती लक्ष्मी बाफना ने द ब्राइडल स्टोरी की संकल्पना को प्रस्तुत करते हुए कहा कि यह आयोजन आधुनिक युग की दुल्हनों और परिवारों के लिए एक अद्वितीय अवसर प्रदान करेगा। उन्होंने इसके महत्व और प्रभाव को रेखांकित किया। इस अवसर पर जीतो बेंगलुरु नॉर्थ के मंत्री श्री अशोक भंडारी, पंकज जैन, प्रीतेश जैन, जेएलडब्लू चीफ सेक्रेटरी श्रीमती रक्षा छाजेड़, केकेजी ज़ोन के प्रतिनिधि तुषार जैन, विकास गुलेच्छा, वाइस चेयरमैन श्री सुमन वेदमुथा, मैट्रिमोनी कन्वीनर अरुण नाहर एवं सुनील लोढ़ा सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। यह आयोजन न केवल व्यापारिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होगा, बल्कि विवाह से जुड़ी सेवाओं को एक समेकित मंच पर लाकर समाज के लिए एक अभिनव पहल के रूप में भी अपनी छाप छोड़ेगा।
जीतो ज़ेवर एक्सपो” एवं “द ब्राइडल स्टोरी” की तैयारियाँ जोर-शोर से जारी

