इतिहास रच गया महावतार नरसिम्हा, IMDb और BookMyShow पर पाई अब तक की सबसे ऊंची रेटिंग्स क्लीम प्रोडक्शंस की महावतार नरसिम्हा, होम्बले फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत, अब तक की सबसे बड़ी और पहली ब्लॉकबस्टर एनिमेशन फिल्म बनकर उभर रही है। अब सिनेमाघरों में आ चुकी है और यह किसी शानदार नज़ारे से कम नहीं है। इसके शानदार दृश्य, बड़ा पैमाना और दिलचस्प कहानी के साथ यह फिल्म एक ज़बरदस्त कामयाबी के रूप में सामने आई है, जो भारतीय संस्कृति और परंपरा की खूबसूरती को अच्छे तरीके से दिखाती है। इस पीढ़ी के लिए ज़रूरी फिल्म बन चुकी ‘महावतार नरसिम्हा’ को देखने के लिए भारी संख्या में लोग सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं। यह फिल्म सिर्फ एक मनोरंजन नहीं, बल्कि एक सांस्कृतिक झलक बन गई है और थिएटर में देखने लायक अनुभव साबित हो रही है। इसे मिल रहा प्यार सभी बड़े प्लेटफॉर्म्स पर इसकी बेहतरीन रेटिंग्स से साफ दिख रहा है। महावतार नरसिम्हा’ एक शानदार सिनेमाई अनुभव से कम नहीं है, जिसकी गूंज पूरे देश में सुनाई दे रही है। फिल्म को मिल रही जबरदस्त सराहना के बीच इसकी रेटिंग्स भी रिकॉर्ड तोड़ रही हैं – BookMyShow पर 9.8/10, गूगल पर 5/5 और IMDb पर 9.8/10। ये रेटिंग्स किसी भी भारतीय फिल्म के लिए अब तक की सबसे ऊंची मानी जा रही हैं, जो दर्शकों से मिल रहे अपार प्यार और सम्मान को साफ दिखाती हैं।
होम्बले फिल्म्स और क्लीम प्रोडक्शन्स ने मिलकर इस ग्रैंड एनिमेटेड फ्रैंचाइज़ी की आधिकारिक लाइनअप जारी कर दी है, जो अगले एक दशक तक भगवान विष्णु के दस दिव्य अवतारों की गाथा बताएगी। इस यूनिवर्स की शुरुआत होगी महावतार नरसिम्हा (2025) से, इसके बाद आएंगे महावतार परशुराम (2027), महावतार रघुनंदन (2029), महावतार द्वारकाधीश (2031), महावतार गोकुलानंद (2033), महावतार कल्कि पार्ट 1 (2035) और महावतार कल्कि पार्ट 2 (2037)। ये यूनिवर्स भारतीय माइथोलॉजी को नई तकनीक और भव्यता के साथ दर्शकों के सामने पेश करेगा। महावतार नरसिम्हा का डायरेक्शन अश्विन कुमार ने किया है, और इसे शिल्पा धवन, कुशल देसाई, और चैतन्य देसाई ने क्लीम प्रोडक्शंस के तहत प्रोड्यूस किया है। होम्बले फिल्म्स के साथ मिलकर, जो अपनी आकर्षक कंटेंट के लिए जानी जाती है, यह पार्टनरशिप अलग अलग एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म्स के जरिए एक सिनेमाई मास्टरपीस पेश करने का लक्ष्य रखती है। इस फिल्म को शानदार विजुअल्स, सांस्कृतिक विविधता, बेहतरीन फिल्म तकनीक, और मजबूत कहानी के साथ, 3D और पांच भारतीय भाषाओं में रिलीज़ हो चुकी है।
दहाड़ती ब्लॉकबस्टर महावतार नरसिम्हा ने रचा इतिहास, IMDb और BookMyShow पर हासिल की रिकॉर्ड तोड़ रेटिंग

