वाशी। तेरापंथ युवक परिषद वाशी की वार्षिक साधारण सभा मीटिंग अणुव्रत सभागार में आयोजित की गई मीटिंग का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र द्वारा उपासक श्रीमान विकासजी खिवेसरा ने किया। श्रावक निष्ठापत्र का वाचन तेरापंथ सभा मंत्री श्रीमान पवनजी परमार ने करवाया। तेरापंथ सभा अध्यक्ष श्रीमान पंकज जी चंडालिया तेरापंथ युवक परिषद कार्यवाहक अध्यक्ष अरविंदजी खाडेढ़ ने स्वागत वक्तव्य दिया
मुख्य चुनाव अधिकारी श्रीमान संपतलालजी बागरेचा ने मनाव की प्रक्रिया प्रारंभ की।
श्री रंजीतजी खाटेड ने एडवोकेट श्री ललितजी चंडालिया के नाम का प्रस्ताव किया। जिसके अनुमोदन श्री जितेंद्रजी सिंघवी एवं श्री कैलाशजी गुंदेचा ने किया। पूरे सदन ने ओम अर्हम की ध्वनि से अनुमोदन किया। चुनाव अधिकारी श्री संपतलाल जी बागरेचा ने Adv.श्री ललित जी चंडालिया को अध्यक्ष घोषित किया एवं नियुक्ति पत्र प्रदान किया।
श्री ललित जी चंडालिया ने पूरे समाज का धन्यवाद दिया एवं आगामी कार्यकाल का विजन प्रस्तुत किया। तेरापंथ युवक परिषद वाशी के नवनिर्वाचित श्री हरीशजी गादिया को मंत्री पद नियुक्त किया। TPF अध्यक्ष श्री दिलखुश जी मेहता, ABTYP कार्यकारी सदस्य श्री अर्जुनजी सोनी, श्री रंजीत जी खाटेड ने शुभकामनाएं व्यक्त की। 
श्री अरविंदजी खाटेड एवं श्री नीलेशजी कोठारी ने नव निर्वाचित अध्यक्ष एवं मंत्री को ABTYP संकल्प सोपान बुक एवं बैच प्रदान किया। मंच का कुशल संचालन श्री नितेशजी बाफना ने किया यह जानकारी विमलजी श्रीमाल ने दी

