वाशी। तेरापंथ महिला मंडल वाशी का शपथ ग्रहण समारोह भिक्षु महाश्रमण फाउंडेशन ट्रस्ट में दिनांक 22 जुलाई मंगलवार को आयोजित किया गया। तेरापंथ महिला मंडल वाशी के नव निर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती स्वीटी जी खाटेंड ने अपनी संपूर्ण टीम के साथ शपथ ग्रहण की।
कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक नमस्कार महामंत्र से किया। मंडल की बहनों ने मंगलाचरण की प्रस्तुति दी।नव निर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती स्वीटी जी खांटेड ने वर्ष 2025 – 27 के कार्य समिति अध्यक्षा – स्वीटी खांटेड के साथ मंत्री- प्रीती धोखा, उपाध्यक्ष- मंजू परमार, उपाध्यक्ष- संगीता बापना, सह मंत्री – रंजन हिरण, सह मंत्री- पदमा गादिया, कोषाध्यक्ष- पूनम डागलिया, प्रचार प्रसार मंत्री – दीपिका बाफना एवं संगठन मंत्री- कैलाश लोढा के नामों की घोषणा की।
निवर्तमान अध्यक्ष रेखा जी कोठारी ने वर्तमान अध्यक्ष को शपथ ग्रहण करवाई।टीम के सभी सदस्य ने शपथ ग्रहण की प्रक्रिया पूरी की। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल कार्यकारिणी सदस्य एवं महाराष्ट्र प्रभारी निर्मला जी चंडालिया ने सबको अपने-अपने दायित्व के बारे में समझाया।
निवर्तमान मंत्री सीमा मेहता ने नई टीम को शुभकामनाएं दी। आभार ज्ञापन उपाध्यक्ष संगीता जी बापना ने किया।ओम अर्हम की ध्वनि से 65 की उपस्थिति में शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ।

