भायंदर। शासन श्री साध्वी विद्यावतीजी द्वितीय के सानिध्य में तेरापन्थ महिला मंडल वसई नालासोपारा विरार का शपथ ग्रहण भायंदर तेरापंथ भवन में रखा गया। कार्यक्रम की शुभ शुरुआत साध्वी श्री जी द्वारा नमस्कार महामंत्र से हुई। मंगलाचरण तीनों क्षेत्रों की बहनों द्वारा प्रेरणा गीत से किया। विरार की निवर्तमान अध्यक्ष किरनप्रभा हिंगड ने उपस्थित बहनों का स्वागत शब्द पुष्प से किया। शासन श्री साध्वी विद्यावती जी ने बहनों को प्रेरणा देते हुए फरमाया गुरुदेव ने इन तीनों क्षेत्रों को झुमका कहा हे,झुमका अपनी एकता के लिए अपनी अलग पहचान रखता हे।ठीक वैसे ही ये तीनों क्षेत्रों की एकता से अलग पहचान है।
पद एक व्यवस्था हे, जिम्मेदारी हे,उसे सहजता और जागरूकता से गति दे। सभी को साथ लेकर मंडल का विकास करे। साध्वी प्रेरणा श्रीजी, साध्वी ऋजूयशाजी ने अपने व्यक्तव्य में मंडल के विकास के साथ भिक्षु त्रिशताब्दी वर्ष मे अपना आध्यात्मिक विकास कैसे करे उसकी प्रेरणा प्रदान की। करुणा कोठारी ने मंडल के संचालन को कैसे गति दे किसका ध्यान रखे उसकी जानकारी दी। सुश्री पलक ने भिक्षु त्रिशताब्दी वर्ष पर गीतिका की प्रस्तुति दी। तीनों क्षेत्र के निवर्तमान अध्यक्ष ने वर्तमान अध्यक्ष को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उसके पश्चात तीनों क्षेत्र के अध्यक्ष ने अपनी कार्यकारिणी को शपथ दिलाई।वसई महिला मंडल मंत्री प्रमिला डांगी, विरार महिला मंडल अध्यक्ष डिंपल परमार मंत्री माधुरी धोका,नालासोपारा अध्यक्ष सीमा कोठारी ने अपने भावों की अभिव्यक्ति दी।
नालासोपारा कन्यामंडल ने भी पद की शपथ ली। तेरापंथ महिला मंडल, वसई अध्यक्ष रेणु गुंदेचा ने नवगठित कार्यकारिणी 2025-2027 की घोषणा की जिसमें अध्यक्ष – श्रीमती रेणु गुंदेचा
उपाध्यक्ष – 1 श्रीमती करुणा कोठारी, 2 श्रीमती किरण सोलंकी,मंत्री – श्रीमती प्रमिला डांगी, सहमंत्री – 1 श्रीमती यशोदा सामोता
2 श्रीमती वनिता बोहरा, कोषाध्यक्ष – श्रीमती मोनिका संचेती
प्रचार प्रसार मंत्री – श्रीमती सुनीता हिरण
संगठन मंत्री – श्रीमती भावना चौहान
संरक्षिका 1 श्रीमती कमला देवी हिरण 2 श्रीमती रतन देवी कोठारी 3 श्रीमती कंचन देवी कोठारी परामर्शक 1 श्रीमती आशा गुंदेचा 2 श्रीमती चंदा गोखरू 3 श्रीमती मंजू संचेती । आभार ज्ञापन नालासोपारा महिला मंडल की निवर्तमान अध्यक्ष मानसी मेहता ने किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन प्रवक्ता उपासिका आशा गुंदेचा ने किया।

