सिद्धांत चतुर्वेदी इन दिनों हर तरफ छाए हुए हैं, और उनकी लोकप्रियता हर दिन नए मुकाम पर पहुंच रही है। ‘धड़क 2’ का ट्रेलर और गाने सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं, और सिद्धांत सिर्फ अपनी दमदार एक्टिंग ही नहीं, बल्कि कैमरे के पीछे की उनकी मस्तीभरी झलकियों से भी खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक बिहाइंड-द-सीन्स वीडियो शेयर किया, जिसमें वह ‘प्रीत रे’ गाने पर अपने दोस्तों के साथ मस्ती में झूमते नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस वीडियो को कैप्शन दिया: PreetRe – ये रहा मैं अपने फेवरेट गानों में से एक पर झूमता हुआ, अपने दोस्तों @neerajny26 @jacklamaofficial के साथ @darshanravaldz और @jonitamusic की आवाज़ में जादू! कोरियोग्राफी @neerajny26 और शूट किया @rohit.virdi ने।” वीडियो कुछ ही घंटों में वायरल हो गया और फैन्स के बीच यह एक फेवरेट मोमेंट बन गया। वीडियो में सिद्धांत अपने कूल स्ट्रीट स्टाइल लुक में नजर आ रहे हैं, और उनका बेफिक्र डांस मूड दर्शकों को बहुत अपना सा लगता है। उनकी एनर्जी एकदम फ्रेश और दिल से जुड़ी हुई लगती है- जैसे वो अपने फैन्स के साथ ही थिरक रहे हों। ‘गली बॉय’ में एमसी शेर से लेकर ‘युधरा’ में एक्शन हीरो तक, सिद्धांत ने हर बार खुद को एक नए अंदाज़ में पेश किया है। उनकी ऑन-स्क्रीन ताकत और ऑफ-स्क्रीन सादगी उन्हें नई पीढ़ी का सबसे रिलेटेबल स्टार बनाती है। जैसे-जैसे ‘धड़क 2’ की रिलीज़ नज़दीक आ रही है, सिद्धांत चतुर्वेदी ने यह साबित कर दिया है कि वो बॉलीवुड के सबसे एक्साइटिंग एक्टर्स में से एक हैं। अगर ये वायरल डांस वीडियो कोई संकेत है, तो कहना गलत नहीं होगा – अगली ब्लॉकबस्टर का काउंटडाउन शुरू हो चुका है! https://www.instagram.com/reel/DMZ8ZVttp4l/?igsh=MWhsc25tcmJjcjAw

