गोरेगांव। विकास धाकड़/अखिल भारतीय तेरापंथ ज्ञानशाला प्रकोष्ठ के निर्देशन के अंतर्गत गोरेगांव ज्ञानशाला परिवार द्वारा संपर्क पखवाड़ा प्रोग्राम का सफल आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा नमस्कार महामंत्र से हुआ । अर्हम अर्हम की वंदना से प्यारे- प्यारे ज्ञानार्थियों द्वारा मंगलाचरण किया गया । जॉन संयोजिका एवं प्रशिक्षिका भावना जी सांखला द्वारा आए हुए अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया गया । और बच्चों को ज्यादा से ज्यादा ज्ञानशाला भेजनें के लिए अभिभावकों को प्रेरित किया, ज्ञानशाला परामर्शक एवं प्रशिक्षिका मंजू जी सिंघवी एवं मुख्य प्रशिक्षिका रेखा जी सिंघवी ने बहुत ही व्यवस्थित रूप से संपर्क पखवाड़े की जानकारी प्रदान की एवं महत्व कों विस्तार सें समझाया एवं प्रशिक्षकों तथा बच्चों द्वारा पूरे वर्ष में किए गए प्रोग्रामों का विवरण प्रस्तुत किया
प्रशिक्षिका प्रेक्षा जी दोषी ने अभिभावक एवं ज्ञानार्थियों को बहुत ही रोमांचकारी गेम्स खिलवाकर उनका मनोरंजन किया एवं फर्स्ट,सेकंड एवं थर्ड निकालकर प्राइज दिए। गोरेगांव सभा के मंत्री श्रीमान सुरेश जी ओस्तवाल, महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती डिंपल जी हिरण ,उपाध्यक्षा मीना जी गोखरू , मंत्री कल्पना जी चोरड़िया एवं महिला मंडल परामर्शक चतर देवी सिंघवी ने मोटिवेशनल स्पीच से अपने विचार व्यक्त किये। ज्ञानशाला का कुशल संचालन ज्ञानार्थी याशी राठौड ने किया, बच्चों को नियमित नवकार मंत्र जाप करने के लिए भी प्रेरित किया गया ताकि उनके जीवन में आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त हो सके। नन्हे मुन्ने प्यारे प्यारे बच्चों ने अपनी छोटी-छोटी मनमोहक प्रस्तुतियां दी,भिक्षु स्वामी कीऔत्पत्ति की बुद्धि पर बच्चों ने बहुत ही सुंदर नाटिका प्रस्तुत की। अभिभावक से अनुरोध किया गया कि वे नियमित रूप से बच्चों को ज्ञानशाला अवश्य भेजें और प्रशिक्षक के रूप में भी सेवाएं दें। वह अपने आसपास के 4 से 14 वर्ष के बच्चों को ज्ञानशाला के साथ जोड़ने का प्रयास करें । प्रशिक्षिका स्वीटीजी धींग के द्वारा आभार ज्ञापन किया गया । कार्यक्रम में गोरेगांव तेरापंथ सभा,तेयुप,महिला मंडल अभिभावकों,ज्ञानशाला प्रशिक्षिकाओं बहनों एवं ज्ञानशाला के 35 ज्ञानार्थीयों की सराहनीय उपस्थिति रही। सभी बच्चों के अनुशासन पालन से प्रोग्राम में चार चांद लग गये। समाज सें सभी का सराहनीय सहयोग रहा।

