रवि किशन इन दिनों अपने करियर के शानदार दौर में हैं! दमदार अभिनय और सशक्त स्क्रीन प्रेज़ेंस के लिए पहचाने जाने वाले रवि किशन ने हाल ही में अजय देवगन की सिंघम अगेन में एक ज़बरदस्त भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में पहली बार अजय देवगन और रवि किशन की जोड़ी बड़े पर्दे पर साथ नजर आई। अब यह जोड़ी जल्द ही सन ऑफ सरदार 2 में दोबारा दिखाई देगी, जहां भोजपुरी सुपरस्टार पहली बार एक सरदार की भूमिका निभाते हुए अपनी कॉमिक टाइमिंग और ऊर्जा से दर्शकों को गुदगुदाने वाले हैं।
अब इस जोड़ी की तिकड़ी पूरी होने जा रही है धमाल 4 के साथ। फिल्म की घोषणा के बाद से ही प्रशंसकों और दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है।
अजय देवगन और रवि किशन एक बार फिर पर्दे पर साथ नजर आएंगे, लेकिन इस बार मज़ेदार, पागलपन भरी और अप्रत्याशित धमाल की दुनिया में! यह फिल्म दर्शकों के लिए हंसी से भरपूर रोमांचक सफर साबित होने वाली है। हाल ही में दोनों कलाकार द कपिल शर्मा शो में एक साथ नज़र आए, जहां उन्होंने इस तीसरी ऑन-स्क्रीन साझेदारी की पुष्टि भी की। अपने ज़बरदस्त हास्य, देसी अंदाज़ और ऊर्जा के लिए पहचाने जाने वाले रवि किशन, धमाल की टीम में एक अलग ही रंग भरने वाले हैं। फिल्म की कहानी और हास्य के बीच उनका योगदान दर्शकों को खूब हंसाएगा। रवि किशन और अजय देवगन की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री के साथ-साथ उनकी ऑफ-स्क्रीन दोस्ती भी बेहद खास है। जब ये दोनों कलाकार साथ आते हैं, तो मनोरंजन का स्तर और भी ऊंचा हो जाता है। पहले सिंघम अगेन, फिर सन ऑफ सरदार 2 और अब धमाल 4-इन तीनों फिल्मों में इनकी जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आने वाली है।
तीसरी बार धमाल ‘धमाल 4’ में रवि किशन और अजय देवगन की जोड़ी फिर साथ!

