By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कांदिवली तेरापंथ महिला मंडल का अधिवेशन संपन्न, निर्मला कोठारी अध्यक्षा मनोनीत
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

कांदिवली तेरापंथ महिला मंडल का अधिवेशन संपन्न, निर्मला कोठारी अध्यक्षा मनोनीत

Last updated: July 20, 2025 11:36 am
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
SHARE

विकास धाकड़/मुंबई। श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ महिला मंडल कांदिवली का द्विवार्षिक अधिवेशन तेरापंथ भवन कांदिवली में 18 जुलाई 2025 को संपन्न हुआ। जिसमें श्रीमती निर्मला जी कोठारी को तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्षा मनोनीत किया गया। नमस्कार महामंत्र से कार्यक्रम के शुभारंभ के पश्चात ठाकुर कॉम्प्लेक्स की बहनों ने मंगलाचरण की प्रस्तुति दी। तत्पश्चात मुनि श्री मुकुल कुमार जी ने अधिवेशन की प्रणाली से पूर्व बहनों को प्रेरणा पाथेय प्रदान फरमाते हुए कहा कि महिला मंडल की सदस्य होने के साथ जो एक विशेषण हमारे लिये मायने रखता है, वह है तेरापंथ धर्म संघ की श्राविका होने का जिसका महत्व हमें हमेशा बनाए रखना है। मंत्री नीतू जी दूग्गड़ ने गत साधारण सभा के मिनट्स का वाचन किया। कांदिवली कन्या मंडल ने दो वर्षों के कार्यकाल का पीपीटी के माध्यम से प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कन्या मंडल प्रभारी दर्शन जी बोहरा कन्या मंडल संयोजिका याशिका दुग्गड़ एवं सह संयोजिका पूर्वी पटावरी ने अपने अनुभव बताते हुए सभी महिला मंडल की बहनों से अनुरोध किया कि अपने घर परिवार की कन्याओं को कन्या मंडल से जुड़ने के लिए प्रेरणा दें। तत्पश्चात कांदिवली महिला मंडल मंत्री श्रीमती नीतू जी दुग्गड़ ने PPT के माध्यम से द्विवार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया एवं अपने 2 वर्षों के कार्यकाल के अनुभव को बताते हुए नारी शक्ति को दर्शाती एक कविता का संगान किया। द्विवार्षिक PPT को प्रचार प्रसार मंत्री मधु जी श्यामसुखा ने तैयार किया। कोषाध्यक्ष श्रीमती रेणु जी बाबेल ने दो वर्षों के आय और व्यय का ब्यौरा दिया,जिसे साधारण सभा ने सर्वसम्मति से पारित किया।

अध्यक्ष श्रीमती विभा जी श्रीश्रीमाल अपने अध्यक्षीय वक्तव्य में उपस्थित सभी पदाधिकारी एवं बहनों का स्वागत करते हुए अपने कार्यकाल के अनुभव साझा किये। उन्होंने उन बहनों का आभार व्यक्त किया जिनका सहयोग इस कार्यकाल के दौरान उन्हें विशेषतः प्राप्त हुआ। सभी सभा संस्थाओं का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने चारित्र आत्माओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की जिनकी ऊर्जा से उनके कार्यकाल में सभी कार्यशालाएं सफल रूप से आयोजित हुई। कार्य समिति सदस्य प्रतिमा जी पिंचा, प्रीति जी बोथरा, पुष्पा जी बाफना, परामर्शक प्रेमलता जी बाफना , तेयुप के निवर्तमान अध्यक्ष राकेश जी सिंघवी,तेयुप अध्यक्ष राजेंद्र जी दुग्गड़ एवं सभा अध्यक्ष ज्ञानमल जी भंडारी ने शुभकामनाओं के स्वर में विभा जी श्रीश्रीमाल एवं उनकी पूरी टीम को सफलतम कार्यकाल के निर्वहन के लिए बधाई दी।
अध्यक्ष विभा जी श्रीश्रीमाल की सुपुत्री एवं कन्या मंडल सदस्य ट्वीशा श्रीश्रीमाल ने अपने भाव व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी मम्मी उनके लिये इंस्पिरेशन है। अशोक नगर की बहनों ने पूरी टीम को बधाते हुए कोर टीम सदस्यों के लिए एक विशेष प्रस्तुति दी। परामर्शक श्रीमती रचना जी हिरण ने संविधान का वाचन करते हुए बहनों को संविधान के विषय में जानकारी दी एवं विभाजी एवं उनकी टीम को शुभकामनाएं प्रेषित की। मिशन अनुशीलन-अनुशीलन आत्मा के उत्थान के तहत आयोजित चौबीसी सीखने के क्रम में जिन बहनों ने निरंतर 16 चौबीसी सीख के परीक्षाएं दी है उनका सम्मान किया गया। नारी लोक में प्रकाशित ज्ञान चेतना प्रश्नोत्तरी जिन बहनों ने हर महीने भरी,उनका भी सम्मान किया गया। कार्यकर्ता सम्मान के अंतर्गत, उन कार्यकर्ता बहनों का सम्मान किया गया जिन्होंने गत दो वर्षों में पूरी सक्रियता के साथ मंडल के कार्यों में सहयोग दिया। पूरी कार्य समिति टीम को मंडल की ओर विशेष गिफ्ट वितरित किए गए।
इसके पश्चात अध्यक्ष विभा जी श्रीश्रीमाल, मंत्री नीतू जी दुग्गड़ ने कोर टीम के साथ पद का विसर्जन किया। जीरो आवर्स में कांदिवली की बहनों की जिज्ञासा का समाधान किया गया। इसके पश्चात चुनाव अधिकारी श्रीमती निर्मला जी नौलखा ने शुभकामना संदेश के साथ नयी अध्यक्षा श्रीमती निर्मला जी कोठारी के नाम घोषणा की।
कार्यक्रम के लिए वित्तीय सहयोग देकर प्रायोजक बनी श्रीमती सरिता जी सेठिया, श्रीमती विनीता जी सेठिया एवं श्रीमती स्नेहलता जी इंटोदिया, श्रीमती आशा जी इंटोदिया का सम्मान परामर्शक बहनों एवं अध्यक्ष मंत्री ने किया। कार्यकाल के दौरान सी ए आशीष जी श्रीश्रीमाल का महिला मंडल को विशेष सहयोग प्राप्त हुआ जिसके लिए उन्हें सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष अलका जी पटावरी एवं आभार ज्ञापन प्रचार प्रसार मंत्री मधु जी श्यामसुखा किया। अधिवेशन के इस कार्यक्रम में लगभग 150 बहनों और 10 कन्याओं उपस्थिति रही।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article मानसून सत्र में सरकार को ऑपरेशन सिंदूर, बिहार में एसआईआर सहित कई मुद्दों पर घेरने की विपक्ष की तैयारी
Next Article “हमने यह फ़िल्म सम्पूर्ण भक्ति भाव से बनाई है”, संत तुकाराम पर हो रहे विवाद पर बोले निर्देशक आदित्य ओम

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

तेरापंथ की राजधानी में तेरापंथाधिशास्ता की सन्निधि में अक्षय तृतीया समारोह का भव्य आयोजन
social
April 21, 2026
VDxShouryuv की शुरुआत: पूजा सेरेमनी में विजय देवरकोंडा के साथ दिखे ‘नेचुरल स्टार’ नानी
entertainment
April 21, 2026
तेरापंथ युवक परिषद अहमदाबाद उत्तर द्वारा CPS कार्यशाला की भव्य ग्रेजुएशन सेरेमनी आयोजित
social
April 21, 2026
अबू आसिम आज़मी ने बकरा ईद (ईद-उल-अज़हा) से पहले जानवरों की अनावश्यक घेराबंदी रोकने की मांग
Mumbai / Maharshtra
April 21, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?