ठाणे। आचार्यश्री महाश्रमणजी के सुशिष्य मुनिश्री अनंतकुमारजी एवं मुनिश्री विपुलकुमारजी की पावन निश्रा में ठाणे ज्ञानशाला द्वारा 13 जुलाई 2025, रविवार को प्रातः 10:00 से 12:00 बजे मंत्र दीक्षा कार्यक्रम का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर मुलुंड, भांडुप, ऐरोली, उल्लासनगर, मुंब्रा, भिवंडी एवं ठाणे की ज्ञानशालाओं के बच्चों एवं प्रशिक्षिकाओं ने हर्षोल्लास से सहभागिता की।कार्यक्रम का शुभारंभ ठाणे ज्ञानशाला के बच्चों द्वारा मंगलाचरण के साथ किया गया। स्वागत भाषण कार्यक्रम का स्वागत भाषण भारमल जॉन संयोजिका श्रीमती भारती जी सिंघवी द्वारा भावपूर्ण शब्दों में प्रस्तुत किया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ मुलुंड ज्ञानशाला के बच्चों द्वारा “नमस्कार मंत्र” एवं फूड पैकेजिंग पर शिक्षाप्रद प्रस्तुति दी गई। ठाणे ज्ञानशाला के बच्चों ने “स्क्रीन की कैद – बचपन की पुकार” शीर्षक से मोबाइल के दुष्प्रभावों पर एक संवेदनात्मक नाटक प्रस्तुत किया, जिसे सभी ने सराहा। मुनिश्री विपुलकुमारजी ने गीतिका के माध्यम से नमस्कार मंत्र का महत्व एवं ज्ञानशाला में अध्ययन की आवश्यकता को सरल भाषा में बच्चों को समझाया। मुनिश्री अनंतकुमारजी ने बच्चों को प्रेरित करते हुए पैकेजिंग फूड से होने वाले नुकसान एवं मोबाइल के दुष्प्रभाव को गहराई से समझाया। साथ ही ज्ञानशाला में नियमित उपस्थिति से जीवन में आने वाले सकारात्मक परिवर्तनों पर प्रकाश डाला। मुनिश्री ने नमस्कार महामंत्र को सब मंत्रों में महामंत्र है यह बच्चों को सिखाया और साथ ही देवगुरु धर्म के प्रति श्रद्धा रखनी चाहिए बच्चों को प्रेरणा प्रदान की।
8 से 9 वर्ष के बच्चों को मंत्र दीक्षा प्रदान की गई। विशेष वक्तव्य तेरापंथ सभा ठाणे के मंत्री श्री पवनजी ओसवाल ने ज्ञानशाला में बच्चों की बढ़ती सहभागिता पर विचार साझा किए। तेरापंथ अणुव्रत समिति मुंबई के नव-निर्वाचित अध्यक्ष श्री रमेशजी सोनी ने ज्ञानशाला के महत्व पर प्रकाश डालाआभार प्रदर्शन मुंबई ज्ञानशाला की परामर्शक श्रीमती सीमा सांखला ने सभी अतिथियों, प्रशिक्षिकाओं, का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन ठाणे ज्ञानशाला की मुख्य प्रशिक्षिका श्रीमती निशा भटेवराने किया।विशेष उपस्थिति
कार्यक्रम में तेरापंथ सभा ठाणे के सभा अध्यक्ष श्री महेंद्रजी वागरेचा, कार्याध्यक्ष नरेश बाफना,उपाध्यक्ष मनोहर कच्छारा एवं सभा के पदाधिकारी,ठाणे की चारों परिषदों के अध्यक्ष मंत्री एवं पदाधिकारी, महिला मंडल ठाणे की अध्यक्षा श्रीमती संगीता जी चंडालिया, मंत्री श्रीमती खुशबू जी पामेचा,मुंबई ज्ञानशाला कार्यसमिति की सदस्य श्रीमती निर्मलाजी, भारमल जॉन सहसंयोजिका श्रीमती शर्मिला जी बाफना ,महिला मंडल एवं कन्या मंडल की सभी सक्रिय सदस्याएँ उपस्थित रहीं।
ठाणे में मंत्र दीक्षा कार्यक्रम का भव्य आयोजन

