लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि वृक्षारोपण अभियान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के लिये एक और इवेंट के सिवा और कुछ नहीं है।
श्री यादव ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सरकार की माने तो अब तक वह 200 करोड़ से अधिक वृक्ष लगा चुकी है मगर यह नहीं बताया गया कि इतनी संख्या में वृक्षों के लिये जमीन का इंतजाम कहां से किया क्योंकि एक हजार एकड़ भूमि में एक लाख 24 हजार पेड़ लगते हैं तो भाजपा के दावे वाले पेड़ कहां लगेंगे। समाजवादी पार्टी की सरकार में पारिजात बरगद के पेड़ लगाए गये थे। मौसमी फल के पौधे लगाए गए थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के किनारे पेड़ लगे हैं। भाजपाई नकल करते है पर अच्छा काम नहीं कर पाते।
भाजपा सरकार के लिये वृक्षारोपण अभियान सिर्फ एक इवेंट: अखिलेश
