आजमगढ़/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आजमगढ़ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रविरोधी और समाजविरोधी तत्वों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाने की बात कही। उन्होंने कहा, “हम समाज को टूटने नहीं देंगे। राष्ट्रविरोधी और समाजविरोधी तत्वों को चकनाचूर करके रहेंगे।” यह बयान बलरामपुर में एक आरोपी की गिरफ्तारी के संदर्भ में आया, जिसे सीएम ने “जल्लाद” करार दिया।
बलरामपुर में कार्रवाईसीएम योगी ने बताया कि बलरामपुर में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जिसकी गतिविधियां समाज और राष्ट्र के खिलाफ थीं। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी जलालुद्दीन की गतिविधियां न केवल समाजविरोधी, बल्कि राष्ट्रविरोधी भी थीं। सीएम ने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार बहन-बेटियों की सुरक्षा और गरिमा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, “कानून व्यवस्था को लेकर सरकार किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरतेगी। ऐसे अपराधियों की संपत्तियां जब्त की जाएंगी।”
आजमगढ़ में संबोधनआजमगढ़ में एक कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने कहा कि उनकी सरकार धरती मां की रक्षा और सांस्कृतिक स्मृति को जीवंत रखने के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने हिंदू बहन-बेटियों की इज्जत से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का वादा किया। योगी ने समाज को बांटने वाले तत्वों पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसे लोग पहले श्री राम मंदिर निर्माण का विरोध कर चुके हैं और गो-तस्करी जैसे कृत्यों में लिप्त रहे हैं।
राष्ट्रविरोधी और समाजविरोधी तत्वों को चकनाचूर करेंगे: सीएम योगी
