युगप्रधान। आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्य मुनिश्री अनंत कुमार जी एवं मुनि श्री विपुल कुमार जी का 6 जुलाई को प्रातः 8:30 बजे पर्यावरण विशुद्ध यात्रा – रैली के साथ तेरापंथ भवन माजीवाड़ा ठाणे में चातुर्मासिक प्रवेश हुआ- स्वागत कार्यक्रम में मुनि श्री अनंत कुमार जी ने अपने उद्बोधन में फरमाया कि आज हमें अत्यंत खुशी है की पूज्य गुरुदेव के द्वारा प्राप्त निर्देश के अनुसार ठाणे चातुर्मास हेतु पहुंच गए हैं ।
सबसे पहले में प्रकृति को धन्यवाद देता हूं की उसका विशेष सहयोग रहा ।चातुर्मास का समय विशेष धर्म आराधना का समय है ।श्रावक समाज अपने दिनचर्या उसी के अनुसार बनाकर धर्ममय बनने का प्रयास करता है। चातुर्मास वीराधना से बचकर आत्मा आराधना का अवसर है ।चातुर्मास में ज्ञान ध्यान तप जप स्वाध्याय आदि अनेक क्षेत्रों में व्यक्ति अपने को निखार सकता है जहां पर संतों का सानिध्य प्राप्त होता है उस क्षेत्र के धार्मिक लोग अपने आप को चातुर्मास में कुछ करने के लिए स्वयं को तैयार होते हैं।4 महीने का समय संत एक ही जगह पर प्रवास करते हैं ।पूज्य प्रवर की कृपा से ठाणे वासियों को चातुर्मास मिला है ।
आज हमने पर्यावरण विशुद्धि यात्रा के साथ चातुर्मासिक प्रवेश किया है।हमने नगर के राजमार्ग पर एक बोर्ड में पड़ा था CLEAN सिटी GREEN सिटी पर्यावरण क्लीन रहे इसलिए गंदगी मत फेके और पर्यावरण ग्रीन रहे इसलिए वृक्ष लगाएं जैसा पर्यावरण का है वैसा ही हमारे भाव शुद्धि का है, भावावरण का है हमारा भावावरण क्लीन रहे इसलिए अशुभ विचारों की गंदगी न फेके और भावावरण ग्रीन रहे इसलिए शुभ विचारों का बिजारोपण करें और मेरी दृष्टि में सबसे अच्छा सोचना है तो किसी का बुरा सोचना बंद करो। हम अपने भीतर के क्रोध मान माया लोग रूपी कसायों को दूर कर भीतरी पर्यावरण को भी शुद्ध करने का प्रयास करें। यह चातुर्मास संघ प्रभावना के साथ-साथ आत्म प्रभावकारक भी बने
हर व्यक्ति की आत्मा निर्मल बने पवित्र बने
मुनि श्री विपुल कुमार जी ने श्रावक समाज को चातुर्मास में करणीय कार्यों की प्रेरणा देते हुए गीत के माध्यम से अपनी भावनाएं व्यक्त की ।कार्यक्रम का प्रारंभ तेरापंथ महिला मंडल की बहनों के मंगलाचरण से हुआ।
कार्यक्रम में ठाणे क्षेत्र से संबंधित चौखलों के भिवंडी से कमलेश बाफना ,डोंबिवली से अध्यक्ष दलपत जी इटोदिया ,मुंब्रा से तरुण जी ,एरोली सभा के अध्यक्ष सुरेश जी मोटावत, कोपर खेरने से सुनील चौडडिया,कांजुरमार्ग क्षेत्र के अध्यक्ष हिम्मत जी चंडालिया, मुलुंड सभा के अध्यक्ष विनतीलाल जी मेहता, तेरापंथ युवक परिषदे ठाणे सिटी के अध्यक्ष सुरेश जी श्री श्रीमाल, सैंट्रल परिषद से हर्षद हिंगड़,कोपरी परिषद से आलोक जी बाफना ,वागले परिषद से पुनीत ओस्तवाल ,महिला मंडल की अध्यक्षा संगीता जी चंडालिया, टीपीएफ के अध्यक्ष अविनाश जी गोगड, भिक्षु महाप्रज्ञ ट्रस्ट के अध्यक्ष रमेश जी पूनमिया ,तेरापंथ सभा भुज के अध्यक्ष वाड़ीलाल मेहता, मुनि श्री के संसार पक्षीय भाई सुरत से चंदुभाई संघवी, तेरापंथ सभा ठाणे के अध्यक्ष महेंद्र जी बागरेचा, मुंबई सभा के अध्यक्ष मानक जी धिंग ने अपने विचार रखें एवं रमेश जी सोनी, उपासिका प्रतिभा जी चोपड़ा ,सेवा प्रभारी विनोद जी कोठारी ने भी अपने भाव रखें ।
,तेरापंथ युवक परिषद डोंबिवली और तेरापंथ सभा ठाणे की ओर से नरेश जी बाफना एवं पूरी टीम ने गीत के माध्यम से मुनिश्री के स्वागत में अभिवंदना गीत प्रस्तुत किया। किशोर मंडल के किशोर ने अपनी प्रस्तुति दी। ज्ञानशाला के ज्ञानार्थियों ने मनभावन प्रस्तुति के द्वारा लोगों के दिलों को आकर्षित किया ।कार्यक्रम का संचालन तेरापंथी सभा ठाणे के कर्मठ मंत्री पवन जी ओस्तवाल ने किया। कार्यक्रम में लोगों की भावना मुखरित हो रही थी जिससे पुरा होल जनाकिर्ण बन गया था।

