पालघर! तेरापंथ धर्म संघ के संस्थापक परम वंदनीय, परम पूज्य आचार्य श्री भिक्षु के त्रिशताब्दि वर्ष के शुभारंभ के शुभ अवसर पर उपासक श्री मिठालाल जी सिंघवी, उपासिका श्रीमती संगीता जी बाफना की विशेष उपस्थिति में पालघर तेरापंथ समाज द्वारा 8 जुलाई 2025, मंगलवार को सायं 8:30 बजे तेरापंथ भवन, पालघर में विशेष आयोजन आयोजित किया गया।
उपासक श्री. मिठालाल जी सिंघवी द्वारा नमस्कार महामंत्र द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत की गई। ”भिक्षु प्रगटया भरतजी ख़ेतर” में गीत का संगान सामूहिक रूप में किया गया। उपासक श्री. मिठालाल जी सिंघवी ने आचार्य भिक्षु के जीवन पर प्रकाश डाला। उपासिका श्रीमती संगीता जी बाफना ने भिक्षु स्वामी को बधांजली अर्पित करते हुए स्वरचित गीतिका का प्रेषित की गई।
सभा अध्यक्ष चतुर जी तलेसरा, महिला मंडल अध्यक्षा रंजना जी तलेसरा, सभा परामर्शक नरेश जी राठौड़ आदि ने अपने भावों की अभिव्यक्ति दी। शांतिलाल जी सिंघवी, अनोखाबाई बदामिया ने सुंदर गीत की प्रस्तुति दी।
तेरापंथ धर्म संघ पालघर के श्रावक श्राविकाएं, पदाधिकारी गण उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर जाप, भक्ति, सामयिक आदि के साथ कार्यक्रम को मनाया गया। कार्यक्रम का सुंदर संचालन सभा मंत्री दिनेश राठोड़ और आभार ज्ञापन सभा परामर्शक देवीलाल जी सिंघवी ने किया। समाचार प्रदाता मिडिया प्रभारी योगेश राठोड़।
पालघर में आचार्य श्री भिक्षु के त्रिशताब्दि वर्ष के शुभारंभ पर विशेष आयोजन

