चेंबूर। महिला मंडल द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए प्लास्टिक रीसाइकलिंग मशीन की स्थापना की गई। इसका उद्घाटन सुराना सेठिया हॉस्पिटल में डॉ. डी. सी. सुराना एवं सरिता जी डागा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
इस गरिमामयी अवसर पर महामंत्री श्रीमती नीतू जी ओस्तवाल, कोषाध्यक्ष श्रीमती तरुणा जी बोहरा एवं क्रांति जी सुराना की विशेष उपस्थिति रही, जिन्होंने आयोजन की शोभा बढ़ाई।
इस पुनीत कार्य के प्रायोजक श्री संदीप जी दुगड़ रहे, जिन्होंने इस योगदान को अपनी माताजी स्वर्गीय श्रीमती रजनी जी की पुण्य स्मृति को समर्पित कर एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
यह मशीन न केवल प्लास्टिक कचरे के प्रभावी निपटान का माध्यम बनेगी, बल्कि समाज में पर्यावरण के प्रति सजगता का संदेश भी देगी। यह पहल चेंबूर महिला मंडल की सामाजिक उत्तरदायित्व और पर्यावरण के प्रति प्रतिबद्धता का उदाहरण है।

