By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: टाइटल रिवील के साथ रिलीज़ हुआ मायसा का पोस्टर,
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

टाइटल रिवील के साथ रिलीज़ हुआ मायसा का पोस्टर,

Last updated: June 28, 2025 5:47 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

पैन इंडिया की सबसे बड़ी हीरोइन रश्मिका मंदाना देशभर में जबरदस्त फैनबेस एन्जॉय करती हैं, और फैंस बेसब्री से इंतज़ार करते हैं कि वो आगे क्या करने वाली हैं। कल रिलीज़ हुए दिलचस्प पोस्टर के बाद, रश्मिका मंदाना की अगली फिल्म मायसा का ज़ोरदार लॉन्च हुआ, जहां इंडस्ट्री के कई सितारों ने इस शुक्रवार सुबह उनका पोस्टर रिलीज किया। पुष्पा 2: द रूल के बाद रश्मिका एक और पैन इंडिया फिल्म मैसा के साथ तैयार हैं।
अनफॉर्मूला फिल्म्स के बैनर तले बनी मैसा एक ऐसी कहानी लग रही है जिसमें एक महिला योद्धा की हिम्मत और जज़्बे को दिखाया गया है। फिल्म का पोस्टर वाकई “अब तक कभी न देखा गया” लुक देता है, जिसमें रश्मिका मंदाना के चेहरे का तेज और जज़्बा साफ नजर आता है।
प्रोडक्शन हाउस ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा:

“हौसले में पली।
इरादों में अडिग।
वो दहाड़ती है।
सुनने के लिए नहीं, डराने के लिए।
पेश हैं @rashmika_mandanna अपने सबसे तीखे अवतार में — #MYSAA में।”

Directed by @rawindrapulle
Produced by @unformulafilms

A PAN INDIAN FILM O #RashmikaMandanna”

View this post on Instagram

A post shared by UnFormula Films (@unformulafilms)

रश्मिका मंदाना इस प्रोजेक्ट को लेकर खुद भी काफी उत्साहित नजर आ रही हैं। उन्होंने फिल्म का टाइटल और लुक अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए एक खास कैप्शन लिखा:

“मैं हमेशा आपको कुछ नया… कुछ अलग… कुछ रोमांचक देने की कोशिश करती हूं…
और ये… ये वैसा ही एक प्रोजेक्ट है…”❤️

एक ऐसा किरदार जो मैंने पहले कभी नहीं निभाया… एक ऐसी दुनिया जहां मैं पहले कभी नहीं गई…और मेरा ऐसा रूप जिसे मैंने खुद भी अब तक नहीं देखा था…ये गुस्से से भरा है… बहुत दमदार है… और बिलकुल असली है। मैं थोड़ी घबराई हुई हूं लेकिन बहुत खुश भी हूं। मैं सच में इंतज़ार नहीं कर सकती कि आप सब देखें हम क्या बना रहे हैं…और ये तो बस शुरुआत है…☄️🔥#Mysaa

@unformulafilms @rawindrapulle

View this post on Instagram

A post shared by Rashmika Mandanna (@rashmika_mandanna)

ये फिल्म एक जबरदस्त इमोशनल एक्शन कहानी है, जो हमें गोंड जनजाति की दिलचस्प और अनदेखी दुनिया में लेकर जाती है।
मैसा को लेकर बात करते हुए डायरेक्टर रविंद्र पुल्ले ने कहा,
“मैसा दो साल की मेहनत का नतीजा है। हम चाहते थे कि इस फिल्म की दुनिया, उसका लुक, किरदार और कहानी, हर एक चीज़ बिलकुल सही हो। और अब हम तैयार हैं ये कहानी दुनिया को सुनाने के लिए।”
इसके अलावा रश्मिका मंदाना के पास आने वाले समय में कई जबरदस्त प्रोजेक्ट्स की लाइनअप है। वह जल्द ही आयुष्मान खुराना के साथ मैडॉक फिल्म्स की हॉरर-कॉमेडी थामा में नजर आएंगी। फैंस को जिसका बेसब्री से इंतज़ार है, उस पुष्पा 3 में भी वह अपने आइकॉनिक किरदार श्रीवल्ली के रूप में लौटेंगी। इसके साथ ही द गर्लफ्रेंड और रेनबो जैसी फिल्मों में वह इमोशन से भरे और अलग-अलग तरह के किरदार निभा रही हैं, जो दिखाता है कि रश्मिका हर जॉनर में दमदार और चैलेंजिंग रोल्स करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article नेचुरल स्टार नानी और श्रीकांत ओडेला की जोड़ी फिर से साथ, ‘द पैराडाइज़’ की शूटिंग हुई शुरू
Next Article 20 साल के लीप के बाद श्रीतमा मित्रा निभाएंगी डबल रोल, ‘अंजलि अवस्थी’ में नया मोड़

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

कन्या सुरक्षा स्तंभ पर तेरापंथ महिला मंडल कांदिवली ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
social
August 16, 2026
संसार के मोह से निकल कर्मों की निर्जरा और वैर-मुक्ति की ओर बढ़ें : डॉ. श्री पदमचन्द्रजी म.सा.
social
August 16, 2026
सामायिक से सावद्य योग की होती है विरति : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
social
August 16, 2026
कांदिवली में जैन संस्कार विधि से रक्षाबंधन कार्यशाला का आयोजन
social
August 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?