By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: फरहान अख्तर की “120 बहादुर” से लेकर सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर शेरशाह तक, यह हैं सच्चे हीरोज की कहानियां
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

फरहान अख्तर की “120 बहादुर” से लेकर सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर शेरशाह तक, यह हैं सच्चे हीरोज की कहानियां

Last updated: June 24, 2025 11:15 am
Surabhi Saloni
Share
6 Min Read
SHARE

जैसे ही फरहान अख्तर एक्सेल एंटरटेनमेंट की फिल्म 120 बहादुर में मेजर शैतान सिंह भाटी PVC का किरदार निभाने की तैयारी कर रहे हैं, वैसे ही दर्शकों की उत्सुकता अपने चरम पर है। रेजांग ला की लड़ाई में 120 सैनिकों की वीरता से प्रेरित इस वॉर ड्रामा में न सिर्फ फरहान की स्क्रीन पर वापसी हो रही है, बल्कि वो उन कलाकारों की कतार में शामिल हो रहे हैं जिन्होंने असल ज़िंदगी के हीरो को पर्दे पर उतारने की जिम्मेदारी उठाई है।
किसी रियल लाइफ किरदार को परदे पर उतारना सिर्फ एक्टिंग का खेल नहीं होता – इसमें भावनाओं की गहराई, सच्ची समझ, और एक बड़ी जिम्मेदारी शामिल होती है। बीते कुछ सालों में इंडियन सिनेमा में कई ऐसे दमदार परफॉर्मेंस देखने को मिले हैं, जहां एक्टर्स ने सोल्जर्स, क्रांतिकारियों, खिलाड़ियों और अनसुने हीरोज की जिंदगी को परदे पर जिंदा कर दिया।
चलिए देखते हैं अब तक के कुछ सबसे असरदार रोल और कैसे फरहान अख्तर की नई फिल्म 120 बहादुर में उनका किरदार भी इसी कड़ी का हिस्सा बनता है:

1) मेजर शैतान सिंह भाटी पीवीसी के रूप में फरहान अख्तर – 120 बहादुर
फिल्म 120 बहादुर में फरहान अख्तर देश के सबसे वीर सपूतों में से एक मेजर शैतान सिंह की भूमिका निभा रहे हैं। 1962 में रेजांग ला की लड़ाई में उन्होंने अपने साथियों के साथ आखिरी सांस तक दुश्मनों का डटकर सामना किया था। ये फिल्म उसी भूले-बिसरे अध्याय को फिर से सामने लाती है, जिसमें शौर्य और बलिदान की मिसाल छुपी है। इस किरदार को निभाने के लिए फरहान ने जिस समर्पण के साथ तैयारी की है, उसकी चर्चा अभी से हो रही है। इस फिल्म के ज़रिए फरहान एक नए रचनात्मक मुकाम पर पहुंच रहे हैं, जहां वो एक ऐसे असली फौजी का किरदार निभा रहे हैं, जिसने देश के लिए अपनी जान तक न्योछावर कर दी।

2) सैम मानेकशॉ – सैम बहादुर के रूप में विqक्की कौशल
विक्की कौशल ने सैम बहादुर में फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ का किरदार बड़े दमदार तरीके से निभाया। उनका अंदाज़, बोलने का तरीका, और जोश बिलकुल मानेकशॉ जैसे लगा। उन्होंने दिखाया कि कैसे एक सच्चा फौजी मुश्किल हालात में भी अपने ठेठ अंदाज़ और हिम्मत से फैसले लेता है। विकी की एक्टिंग में ना नाटकीयता थी, ना दिखावा – बस एकदम सच्चा और दिल से किया गया काम दिखा।

3) मैरी कॉम के रूप में प्रियंका चोपड़ा – मैरी कॉम
प्रियंका चोपड़ा ने ओलंपिक बॉक्सर मैरी कॉम का किरदार जिस सख्ती और मेहनत से निभाया, वो काबिल-ए-तारीफ था। उन्होंने न सिर्फ अपनी बॉडी को ट्रांसफॉर्म किया, बल्कि मैरी कॉम की ज़िंदगी के उतार-चढ़ाव, संघर्ष और जीत को भी पर्दे पर सच्चाई से उतारा। उनकी एक्टिंग में एक मां, एक खिलाड़ी और एक फाइटर – तीनों का मेल साफ दिखा, जिसे दर्शकों और क्रिटिक्स ने खूब सराहा।

4) अक्षय कुमार की कई बायोपिक
रुस्तम (जो कि के. एम. नानावटी केस से प्रेरित थी) से लेकर एयरलिफ्ट और केसरी तक, अक्षय कुमार ने कई बार हकीकत से जुड़े किरदारों को पर्दे पर ज़िंदा किया है। उनके रोल्स में सिर्फ एक्शन ही नहीं, बल्कि इमोशन की भी गहराई नजर आती है। चाहे वो एक बहादुर अफसर हों, एक देशभक्त नागरिक या फिर एक सैनिक – अक्षय ने हर बार अपने किरदार में वो जज़्बा दिखाया है, जो असल ज़िंदगी के हीरोज़ में होता है।

5) फरहान अख्तर मिल्खा सिंह के रूप में – भाग मिल्खा भाग
120 बहादुर से पहले भी फरहान अख्तर एक ज़िंदा मिसाल बन चुके हैं — भाग मिल्खा भाग में उन्होंने हमारे देश के मशहूर धावक मिल्खा सिंह का किरदार इतनी शिद्दत से निभाया कि लोगों को लगा जैसे खुद मिल्खा स्क्रीन पर दौड़ रहे हों। फरहान ने ना सिर्फ अपना लुक बदला, बल्कि मिल्खा की ज़िंदगी के दर्द, तकलीफ और जज़्बे को भी दिल से महसूस किया और निभाया। यही वजह है कि ये फिल्म आज भी लोगों को मोटिवेट करती है और फरहान का ये रोल इंडियन बायोपिक्स में हमेशा याद रखा जाएगा।

6) सिद्धार्थ मल्होत्रा कैप्टन विक्रम बत्रा के रूप में – शेरशाह
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने शेरशाह में कैप्टन विक्रम बत्रा का किरदार निभाकर लोगों के दिल जीत लिए। कारगिल युद्ध के इस शहीद हीरो की बहादुरी, जज्बा और देशभक्ति को सिद्धार्थ ने बड़े ही इमोशनल और रियल तरीके से परदे पर उतारा। उनके डायलॉग्स, उनकी मुस्कान और एक सच्चे सिपाही की भावना को उन्होंने इतने दिल से निभाया कि दर्शक भावुक हो गए। “ये दिल मांगे मोर!” सिर्फ एक लाइन नहीं, एक जोश बन गया और सिद्धार्थ का ये रोल हमेशा याद रखा जाएगा।
जैसे ही 120 बहादुर रिलीज़ के लिए तैयार हो रही है, सबकी नजरें फरहान अख्तर पर टिकी हैं, एक ऐसा एक्टर जो हमेशा अपने गहराई भरे किरदारों के लिए जाना जाता है। इस बार उनके सामने जिम्मेदारी है मेजर शैतान सिंह की कहानी को गरिमा, जुनून और सच्चाई के साथ पेश करने की। 120 बहादुर में उनका रोल सिर्फ एक और अन्य किरदार नहीं है बल्कि ये देश की एक भूली हुई बहादुरी को सलाम है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article आमेट महिला मंडल मुंबई का “जोड़ी कमाल” कार्यक्रम संपन्न 
Next Article लोकतंत्र की महत्ता को बनाए रखने के लिए आपातकाल की याद जीवंत रखना जरुरी: शाह

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

मुर्मु, राधाकृष्णन, मोदी और नवीन सहित विभिन्न नेताओं ने अर्पित की वाजपेयी को श्रद्धांजलि
national
August 17, 2026
महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल कालबादेवी में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम
social
August 17, 2026
कन्या सुरक्षा स्तंभ पर तेरापंथ महिला मंडल कांदिवली ने मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
social
August 16, 2026
संसार के मोह से निकल कर्मों की निर्जरा और वैर-मुक्ति की ओर बढ़ें : डॉ. श्री पदमचन्द्रजी म.सा.
social
August 16, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?