विकास धाकड़/गोरेगांव {मुंबई}। अणुव्रत विश्व भारती सोसाइटी एवं जीवन विज्ञान के तत्वावधान में अणुव्रत समिति मुंबई क्षेत्र गोरेगांव द्वारा आयोजित 21 जून योग दिवस एवं नशा मुक्ति अभियान का सामूहिक आयोजन प्रज्ञा बोधिनी हाई स्कूल गोरेगांव में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मुख्य प्रशिक्षक श्रीमती बबिता जी बैद (जीवन विज्ञान) एवं सायरा जी बेद थी। प्रशिक्षिकाओं ने कक्षा 10 वीं के लगभग 80 विद्यार्थियों को एक दम सरल, सहज तरीके से प्रयोग करवाए..सायरा जी एवम बबिता जी ने आंख, कान, गर्दन, ध्यान, मंत्रो, ध्वनि तरंगों आदि के प्रयोग करवाकर हम कैसे तनाव मुक्त जीवन जी सके कैसे हम परीक्षा के तनाव को दूर करके खुद को तरोताजा बना सकते है, याद शक्ति को कैसे इन प्रयोगों द्वारा बढ़ा सकते है इसकी विस्तार सें जानकारी दी। एवं इसे जीवन मै रोजाना कैसे किया जाए उसका सरल तरीका बताया।
अणुव्रत समिति गोरेगांव की संयोजिका श्रीमती डिंपल जी हिरण नें सभी का स्वागत अभिनन्दन करतें हुवें सभी का परिचय दिया। गोरेगांव सभा अध्यक्ष श्री अशोक जी चौधरी नें बच्चो से सदैव परिवार हित,समाज हित व देश हित के लिए सेव द अर्थ की बात कही एवम प्रिंसिपल,सर एवं टीचर एवं पुरे स्टॉफ व सभी विद्यार्थीयों के प्रति आभार व्यक्त किया।
गोरेगांव तेयूप अध्यक्ष श्री सुमीत जी चोरड़िया ने योगा को अपने जीवन मै रोजाना करने को कहा। डिंपल जी ने स्कूल प्रिंसिपल एवम स्कूल स्टाफ को शार्ट नोटिस पर सुंदर आयोजन के लिए आभार व्यक्त करते हुए सबको डायरी प्रदान की एवम भविष्य मैं पुनः ऐसे आयोजन करवाने की बात कही।
अणुव्रत परिवार एवं समाज सें ABTYP JTN से विकास धाकड़, मीडिया प्रभारी राकेश जी बोहरा, अहिंसा क्रांति रिपोर्टर शांतिलाल जी बाफना,एवं तेयुप परिषद से सह मंत्री तरुण जी आदि की विशेष रूप सें उपस्थिति रही..बच्चों को पेन एवं चॉकलेट वितरित किया गया साथ ही कहा कि हमारी कोशिश रहेगी की जीवन विज्ञान को पब्लिक स्कूल के सिलेबस में सम्मिलित कर पाए। कार्यक्रम के प्रायोजक के रूप में सुनील जी हिरण परिवार का विशेष सहयोग एवं पुरे समाज का सराहनीय सहयोग एवं सहभागिता रही।
अणुव्रत समिति मुंबई क्षेत्र गोरेगांव द्वारा स्कूली बच्चों के साथ जीवन विज्ञान प्रयोग , योग एवं नशा मुक्ति अभियान का सफल आयोजन

