By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: ऋतिक रोशन और एनटीआर के आमने-सामने की भिड़ंत की कहानी को गढ़ने में सबसे ज्यादा समय लगा : अयान मुखर्जी
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

ऋतिक रोशन और एनटीआर के आमने-सामने की भिड़ंत की कहानी को गढ़ने में सबसे ज्यादा समय लगा : अयान मुखर्जी

Last updated: June 21, 2025 12:00 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

यश राज फिल्म्स की वॉर 2, जिसका निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं, 2025 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म है। आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित यह विशाल पैन-इंडिया एक्शन स्पेक्टेकल, प्रसिद्ध वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की छठी फिल्म है, जिसने अब तक केवल ब्लॉकबस्टर हिट्स ही दिए हैं। अयान ने खुलासा किया है कि उन्होंने पूरी तरह से वॉर 2 की कहानी को गढ़ने पर ध्यान केंद्रित किया क्योंकि वह चाहते थे कि फिल्म में ऐसा टकराव हो जो भारतीय सिनेमा के दो दिग्गजों — ऋतिक रोशन और एनटीआर — को आमने-सामने लाने के लिए पर्याप्त बड़ा हो।
अयान कहते हैं,“वॉर २ जैसी एक अत्यंत प्रिय फ्रेंचाइजी को आगे ले जाना एक बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी है और इस पर अपनी छाप छोड़ना भी। मैंने वॉर 2 को डायरेक्ट करने को एक आनंददायक अवसर के रूप में देखा, जिससे मैं पहली फिल्म को एक सलामी दे सकूं। अगर ऐसा न हो, तो इस तरह की ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी में मज़ा नहीं आता। निर्देशक के तौर पर मुझे ईमानदारी से कहना है कि मैंने खुद को पूरी तरह इस अनुभव में डुबो दिया ताकि दर्शकों को एक नई यात्रा पर ले जा सकूं जो उन्हें और ज्यादा की भूख दे।”
वह आगे कहते हैं,“वॉर 2 की हर एक चीज़ को बहुत सोच-समझकर प्लान किया गया है ताकि थिएट्रिकल अनुभव को अगले स्तर पर ले जाया जा सके। सबसे ज़्यादा समय हमने एक्शन सीन और कहानी — खासकर उस संघर्ष — को रचने में लगाया, जो ऋतिक रोशन और एनटीआर के बीच आमने-सामने की भिड़ंत को वाजिब बना सके।” अयान वॉर 2 को भारतीय सिनेमा की ताकत का उत्सव मानते हैं क्योंकि यह फिल्म ऋतिक और एनटीआर जैसे सितारों को एक साथ लाती है और एक ऐसा थिएट्रिकल अनुभव पेश करती है जो दर्शकों की सांसें रोक दे।
निर्देशक कहते हैं, “War 2 वास्तव में भारतीय सिनेमा का संगम है, जहां ये दो बड़े अभिनेता एक साथ आ रहे हैं। हमें इस जोड़ी से दर्शकों की उम्मीदों का पूरा अंदाज़ा था और हमने हर सेकंड इसी पर ध्यान दिया कि जब लोग थिएटर में बैठें तो उन्हें ज़िंदगी का सबसे रोमांचक अनुभव कैसे मिले।” वॉर 2 दुनियाभर के सिनेमाघरों में 14 अगस्त 2025 को रिलीज होगी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर “द यश मंगलम शो” की नवीनतम लघु फिल्म “योगा रिट्रीट” का लोकार्पण
Next Article तेलुगू सुपरनैचरल थ्रिलर ‘वीराटपालेम का ट्रेलर आया सामने, 27 जून से ZEE5 पर होगी स्ट्रीम 

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

राष्ट्रभक्त जैन युवा सम्मेलन एवं भाजपा जैन प्रकोष्ठ की 5 वर्षपूर्ति कार्यक्रम का आयोजन
social
August 18, 2026
गौरव वर्मा की अवनिका फिल्म्स ने अपनी पहली फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ का CRAZY टीजर जारी किया
entertainment
August 18, 2026
शाजान पद्मसी ने अपने पहले सिंगल ‘रातां कालियां’ से बतौर सिंगर किया डेब्यू
entertainment
August 18, 2026
यश ने ‘टॉक्सिक’ के प्रमोशन के दौरान दिए पुराने बयान पर की बात, बोले- “इंसान बदलता है”
entertainment
August 18, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?