बोईसर। तेरापंथ महिला महिला, बोइसर द्वारा सर्व सम्म्ति से दूसरी बार कांता सोलंकी को बोईसर महिला मंडल का अध्यक्ष चुना गया। समता भवन में बोईसर तेरापंथ महिला मंडल द्वारा साधारण सभा का आयोजन किया गया। नमस्कार महामंत्र के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। बहिनों ने प्रेरणा गीत का संगान किया। कोषाध्यक्ष सविता राठौड़ ने आय व्यय का ब्योरा दिया ।
महिला मंडल अध्यक्ष भावना जी ने सभी बहिनों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि यह चुनाव वर्ष है, चुनाव सम्बंधित नियम की जानकारी दी। कार्यसमिति की मीटिंग में चुनाव अधिकारी की नियुक्ति की गई । चुनाव अधिकारी श्रीमती भाग्यवती जी बाफना को बनाया गया है। मनाव करने की तारीख 18 जुलाई रखी गई।
महिला मंडल मंत्री पोर्णिमा परमार ने दो साल काम किया वो और संविधान वाचन किया। सभी महिला मंडल द्वारा सर्व सम्मति से कांता जी सोलंकी को दूसरी बार अध्यक्ष बनाया । कार्यक्रम का सुन्दर संचालन ललिता परमार ने किया और आभार प्रफुल्ला चपलोत ने व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में सभी बहिनों की उपस्थिति रही। यह जानकारी मीडिया प्रभारी jtn चंद्र प्रकाश सोलंकी बोईसर ने दी।
कांता सोलंकी दूसरी बार बनी बोईसर महिला मंडल की अध्यक्षा

