मुंबई। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशानुसार तेरापंथ युवक परिषद, शिशोदा की वार्षिक साधारण सभा महाप्रज्ञ विद्या निधि फाउंडेशन में सुसंपन्न हुई। जिसमें विकास धाकड़ के आगामी कार्यकाल के लिए विकास फतेहलाल धाकड़ को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।
सभा का शुभारंभ तेयुप सदस्यों द्वारा सामूहिक “नमस्कार महामंत्र” के उच्चारण से हुआ। इसके पश्चात विजय गीत का संगान भी तेयुप सदस्यों द्वारा भावपूर्ण रूप से प्रस्तुत किया गया। श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन सभा अध्यक्ष श्री राजेश धाकड़ ने किया। सभा में अध्यक्ष श्री विकास जी धाकड़ ने सभी आगंतुकों एवं सदस्यों का हृदय से स्वागत और अभिनन्दन किया। कोषाध्यक्ष श्री संजय धाकड़ ने सत्र 2024-25 का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया।
अध्यक्षीय भाषण श्री विकास धाकड़ द्वारा दिया गया, जिसमें उन्होंने वर्षभर की गतिविधियों की सराहना की। मंत्री प्रतिवेदन का वाचन श्री मनोज, महेश, दर्शन और अमृत द्वारा संयुक्त रूप से किया गया, जिसमें कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों का सुंदर विवरण प्रस्तुत किया गया। पिछले 6 वर्षों से कोषाध्यक्ष पद पर कार्यरत श्री संजय धाकड़ का तेयुप टीम द्वारा शॉल और माला पहनाकर सम्मान किया गया।
शुभकामनाएं प्रेषित करने वालों में नितेश, अशोक, भगवती, कुंदनमल, भैरू, धर्मेश, मीठालाल, दिनेश, फतेहलाल, महावीर, सुनील, राजेश धाकड़ आदि गणमान्य सदस्यों ने सेवा, संस्कार एवं संगठन के विविध आयामों पर प्रकाश डालते हुए कार्यकाल की सराहना की। संगठन की सफलता एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभेच्छाएं प्रकट कीं।
दूसरा सत्र: सभा के द्वितीय सत्र में अध्यक्ष श्री विकास जी धाकड़ ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अपनी कार्यकारिणी को औपचारिक रूप से विसर्जित किया। चुनाव प्रक्रिया में राजेश जी, भगवतीलाल जी और महावीर जी धाकड़ चुनाव अधिकारी के रूप में उपस्थित रहे। अध्यक्ष पद हेतु केवल एक आवेदन श्री विकास फ़तेहलाल जी धाकड़ का प्राप्त होने के कारण उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया गया।
इसके बाद नव निर्वाचित अध्यक्ष श्री विकास धाकड़ ने अपनी कार्यकारिणी घोषित करते हुए आगामी कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत की एवं गुरुदेव के संभावित मुंबई आगमन पर शिशोदा परिषद एवं ग्रामवासियों की सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प जताया। सभा का कुशल संचालन मनोज धाकड़ द्वारा किया गया, जबकि अंत में आभार प्रदर्शन श्री मनोज धाकड़ द्वारा किया गया। पूर्व कार्यकाल में तेरापंथ युवक परिषद शिशोदा के सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा, जिन्होंने सेवा, नेतृत्व और एकजुटता का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया। यह जानकारी निलेश धाकड़ ने दी।


