सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: अभिषेक बनर्जी ने की सिद्धांत चतुर्वेदी की तारीफ, बताया इंडस्ट्री का सबसे दुर्लभ रत्न!”
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

अभिषेक बनर्जी ने की सिद्धांत चतुर्वेदी की तारीफ, बताया इंडस्ट्री का सबसे दुर्लभ रत्न!”

Last updated: June 20, 2025 11:42 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

अभिनेता अभिषेक बनर्जी ने हाल ही में एक पॉडकास्ट बातचीत के दौरान बॉलीवुड की नई पीढ़ी के कलाकारों पर बात करते हुए दिल से निकली और दिलचस्प बात कही -और इस चर्चा के केंद्र में थे सिद्धांत चतुर्वेदी। खुद एक बहुपरती प्रतिभाशाली कलाकार होने के नाते, बनर्जी ने जब इंडस्ट्री का सबसे दुर्लभ रत्न चुनने की बात आई, तो सिद्धांत चतुर्वेदी का नाम लिया -और उन्हें “RARE पिक” कहकर एक खास दर्जा दे दिया।
जहाँ ज़्यादातर लोग उम्मीद करते हैं कि कोई स्थापित या दिग्गज कलाकार इस सूची में होंगे, अभिषेक की ये सराहना बेहद सोच-समझकर और सच्चे दिल से की गई प्रतीत हुई। उन्होंने कहा, “सिद्धांत चतुर्वेदी मेरी सबसे Rare खोज हैं। मैं उनका नाम लूँगा क्योंकि उन्होंने बहुत महत्वपूर्ण प्रदर्शन दिए हैं। हमने उन्हें Inside Edge में एक दलित गेंदबाज के रूप में कास्ट किया -और ये फैसला बेहद ज़रूरी और सोच-समझकर लिया गया था।”
बनर्जी की आवाज़ में सिद्धांत के लिए गहरा सम्मान और प्रशंसा थी। उन्होंने आगे कहा, “जब मैंने उन्हें पहली बार देखा, तभी समझ गया था कि इस शख्स में कुछ खास है। जो सिद्धांत आज एक HERO हैं, जिन्हें स्टाइलिश और ग्लैमरस किरदारों में देखा जाता है – हमने उन्हें एक दबे-कुचले और अपमानित खिलाड़ी के रूप में पहली बार देखा और प्रस्तुत किया।” लोगों को यह बात खासतौर पर प्रभावित कर गई कि कैसे बनर्जी ने सिद्धांत की कला के प्रति निष्ठा और ईमानदारी की तारीफ की। विभिन्न शैलियों में काम करने वाले अभिषेक, जो खुद यादगार सहायक किरदार निभा चुके हैं, मानते हैं कि सिद्धांत नई पीढ़ी के उन अभिनेताओं का प्रतिनिधित्व करते हैं जो स्टाइल और गहराई, दोनों लेकर आते हैं – और रचनात्मक जोखिम लेने से नहीं डरते।
उन्होंने कहा, “वो पहले Coca-Cola के एक ऐड के लिए सिलेक्ट हुए थे, फिर हमने उन्हें Inside Edge में लिया, और वहां से वो Gully Boy तक पहुँचे। मुझे सच में गर्व होता है, क्योंकि चाहे उनके साथ क्या-क्या हुआ उसके बाद, मैंने वो टैलेंट पहले ही देख लिया था। वो दुर्लभ है। और मैं उस बात की सच्चे दिल से सराहना करता हूँ।”
इस खुले दिल से की गई तारीफ – वो भी एक ऐसे कलाकार की तरफ से जो खुद अपने गंभीर चयन और सधे हुए अभिनय के लिए जाना जाता है – सिद्धांत चतुर्वेदी के इर्द-गिर्द बने माहौल को और मजबूत करता है। सिद्धांत आने वाले समय में त्रिप्ती डिमरी के साथ धड़क 2 में नजर आएँगे, और जय बच्चन व वामीका गब्बी के साथ कॉमेडी फिल्म दिल का दरवाज़ा खोल ना डार्लिंग में भी दिखेंगे। इस बीच, इंडस्ट्री को शायद अब समझ आ गया है कि क्यों सिद्धांत चतुर्वेदी सच में “The Rarest Pick” हैं।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article सोनी के शो आमी डाकिनी के लिए जावेद अली ने रचा नया टाइटल ट्रैक
Next Article कांता सोलंकी दूसरी बार बनी बोईसर महिला मंडल की अध्यक्षा

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा आचार्य श्री तुलसी कर्तृत्व पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित
social
September 2, 2026
अक्षय ओबेरॉय और हेली दारूवाला स्टारर ‘लव लॉटरी’ का रोमांटिक गाना ‘नज़र लग जाएगी’ रिलीज़
entertainment
September 2, 2026
संदेश गौर ने कर रहे दिग्गज अभिनेता मनीष खन्ना और निर्देशक अजीत वर्मा के साथ की हिंदी फिल्म “ज़िद्दी छोरा” के लिए शूटिंग
entertainment
September 2, 2026
नारी में त्याग, शक्ति और संतुलन का समन्वय जरूरी : डॉ. समकित मुनिजी
social
September 2, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?