बोईसर। अणुव्रत मंच बोईसर अनुव्रत विश्व भारती समिति के तत्वाधान में अणुव्रत संगठन यात्रा का आयोजन महाराष्ट्र के पालघर जिले के बोईसर क्षेत्र में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अणुव्रत गीत से की गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुविभाग के उपाध्यक्ष विनोद जी कोठारी ने की।
कार्यक्रम का आयोजन अणुव्रत मंच बोईसर द्वारा किया गया। इस अवसर पर अणु विभाग की मीडिया टीम के सदस्य महावीर जी वडाला, महाराष्ट्र राज्य प्रभारी श्री रोशन लाल जी मेहता, अणुव्रत संगठन यात्रा के तहत बोईसर जैन उपाश्रय में केंद्रीय पदाधिकारी बोइसर पधारे। अनुविभाग की टीम के सदस्य के सामने बोईसर अणुव्रत समिति के नए अध्यक्ष का चयन किया गया। सर्व समिति से श्रीमती भाग्यवंती बाफना का वर्ष 2025 -27 के लिए अणुव्रत समिति बोईसर के लिए सर्वसम्मति से अध्यक्ष सुनी गई। प्रस्तावक के तौर पर कांता सोलंकी और करुणा ढालावत ने समर्थन किया।
उपस्थित सभी सदस्यों ने संगठन की गतिविधियां को विस्तार देने हेतु विचार विमर्श किया और अणुव्रत मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प किया। अणुव्रत समिति के नए अध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त किया और जो भी केंद्र से काम आएगा उसको करने का आश्वासन दिया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी चंद्र प्रकाश सोलंकी jtn बोइसर ने दी।
बोईसर में अणुव्रत संगठन यात्रा किया गया

