मुंबई। तेरापंथ युवक परिषद कांदिवली की वार्षिक(2024-25) साधारण सभा व अध्यक्ष मनाव का कार्यक्रम दिनांक 15/06/2025 को आयोजित किया गया। कार्यक्रम कि शुरुआत मंगलाचरण स्वर अशोक हिरण के गीत “मेरे मन में भिखु श्याम तेरे मन में भिखु श्याम रोम-रोम में समाया भिखु श्याम रे मेरी सांसों में समाया भिखु श्याम रे ” के द्वारा की गई। विजय गीत संघान तेयुप कांदिवली द्वारा किया गया। श्रावक निष्ठा पत्र का वांचन विनोद बोहरा ने किया।
पारसमल दुगड़ ने अपने उद्बोधन में कहा राकेश जी का कार्यकाल शानदार रहा,उनकी पुरी टीम को बहुत बहुत धन्यवाद। विनोद बोहरा ने कहा कांदिवली में कार्यकर्ताओं की खान है, मुंबई स्तरीय कार्यक्रम यहां आयोजित होते हैं उन्हें सहजता से यहां के कार्यकर्ता हर काम को पूरा करते हैं राकेश जी को व टीम को बहुत-बहुत साधुवाद।
योगेश कोठारी ने कहा उर्जावान अध्यक्ष राकेश जी को बहुत बहुत बधाई। अभातेयुप क्षेत्रीय प्रभारी मनिष रांका, तेरापंथी सभा अध्यक्ष ज्ञानमल भंडारी व कांदिवली महिला मंडल अध्यक्षा विभा श्रीश्रीमाल ने अपना संबोधन दिया। शासनश्री साध्वी श्री विद्यावतीजी “द्वितीय” द्वारा प्रेषित मंगल संदेश का वांचन रमेश दुगड़ ने किया।
अध्यक्षीय उद्बोधन में राकेश सिंघवी ने अपने कार्यकाल में हुए कार्यो कि जानकारी दी। मंत्री पंकज कच्छारा ने मंत्री प्रतिवेदन PPT के माध्यम से बताया व किस तरह से सशक्त टीम बनाकर कार्य किया उसकी जानकारी दी। कार्यकर्ताओं, अनुदानदाताओं,चौका सत्कार दानदाताओं व सभी संयोजकों का सम्मान मोमेंटो देकर किया गया तत्पश्चात कोषाध्यक्ष आशिष श्रीश्रीमाल ने आय-व्यय का ब्यौरा सभा के पटल पर रखा जिसे सभा ने पास किया। चुनाव अधिकारी विनोद बोहरा व जवेरीमल नौलखा ने नये अध्यक्ष के लिए राजेन्द्र दुगड़ को मनोनीत किया गया। ॐ अर्हम् के द्वारा नये अध्यक्ष का श्रावक समाज ने स्वागत किया।
नव मनोनीत अध्यक्ष राजेंद्र दुगड़ ने अपने प्रथम संबोधन में कहा मुझे समाज ने जो जिम्मेदारी दी है मैं उसे कर्तव्य पुर्वक संघ व संघपति के प्रति पुर्ण निष्ठाभाव व गुरु कृपा से निभाउंगा। कार्यक्रम से पुर्व राकेश सिंघवी व पुरी टीम ने भवन में बिराजित मुनि श्री कुलदीप कुमार जी व मुनि श्री मुकुल कुमार जी से मांगलिक श्रवण किया गया।
समाचार प्रदाताः विपिन सामोता
कांदिवली तेयुप की वार्षिक साधारण सभा व अध्यक्ष मनाव कार्यक्रम संपन्न, राजेन्द्र दुगड़ बने अध्यक्ष

