तलोद (गुजरात)। गुरु दर्शन यात्रा के अंतर्गत पूज्य प्रवर आचार्य श्री महाश्रमण जी आदि चारित्र आत्माओं की विहार सेवा एवं प्रेरणापाथेय ग्रहण करके अमृतवाणी का रसपान करके,मुख्य मुनि श्री महावीर कुमारजी,साध्वी प्रमुखा श्री विश्रुतविभाजी, साध्वी वर्याजी आदि चारित्र-आत्माओं के सेवा दर्शन , विहार सेवा में सहभागिता , करुणानिधान की करुणा की बारिश सें नहाते हुए आशीर्वाद रूपी झरनों में भीगते हुए, मंगलपाठ श्रवण करके,ऊर्जा रूपी औषधि सें अपनी आत्मा कों भावित करते हुए, पुनः अपनी कर्म भूमि मुंबई की और प्रस्थान किया।
इस अवसर पर उद्योगपति श्री अनिलजी परमार की विशेष उपस्थिति रही। बुलंद आवाज के धनी गायक श्री शांतिलाल जी बाफना,सरलमना श्री संपत जी सांखला, प्रचार मंत्री श्री राकेश बोहरा एवं ABTYP JTN प्रतिनिधि श्री विकास धाकड़ आदि की सहभागिता रही।


