सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: तीन तलाक बिल को लेकर हंगामे के बाद राज्यसभा 2 जनवरी तक के लिए स्थगित
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

तीन तलाक बिल को लेकर हंगामे के बाद राज्यसभा 2 जनवरी तक के लिए स्थगित

Last updated: December 31, 2018 3:06 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली:राज्यसभा में हंगामे के बीच तीन तलाक बिल (Triple Talaq Bill) पेश नहीं हो सका। जिसके बाद उपसभापति ने सदन की कार्यवाही को बुधवार तक के लिए स्थगित कर दिया। अब सरकार संभवतः बुधवार को इस बिल को राज्यसभा में पेश करेगी।
गौरतलब है कि मुस्लिमों में एक बार में तीन तलाक की प्रथा को अपराध की श्रेणी में लाने वाला विधेयक लोकसभा में पास हो चुका है। विधेयक के पक्ष में 245 जबकि विपक्ष में 11 वोट पड़े थे।
कांग्रेस ने कहा- बिल पर सरकार देश को गुमराह कर रही
कांग्रेस सांसद आनंद शर्मा ने कहा, ‘बिल को लेकर राजनीति विपक्ष नहीं सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि विधायी जांच के बिना कोई भी कानून पारित नहीं किया जा सकता, राज्यसभा कोई रबर स्टैंप नहीं है। इसीलिए वे फिर से इस बिल को विधायी जांच के लिए स्टैंडिंग कमेटी के पास भेजने की मांग करते हैं।’
सरकार चर्चा के लिए पूरी तरह तैयारः रविशंकर
वहीं, सरकार की ओर से केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा, ‘सरकार इस बिल पर पूरी तरह चर्चा के लिए तैयार है। ये मामला इंसानियत का है, मानवीयता का है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बावजूद कल तक भी तीन तलाक हो रहा है।’ उन्होंने कहा कि अगर विपक्ष का कोई सुझाव है तो हम सुनने के लिए तैयार हैं लेकिन ये बिल को लटकाएं नहीं। जो भी विपक्ष के सुझाव होंगे हम तैयार हैं।’
बिल रखे जाने से पहले हुआ हंगामा
सदन में बिल रखे जाने से पहले ही हंगामा शुरू हो गया। इसी बीच उपसभापति ने सदन की कार्यवाही को  (दो बजकर 10 मिनट पर) अगले 15 मिनट के लिए स्थगित कर दिया। इस दौरान संसदीय मामलों के मंत्री विजय गोयल ने इस दौरान कहा कि कांग्रेस इस बिल को लेकर राजनीति कर रही है। इन लोगों की मंशा सही नहीं है, अगर मंशा ठीक हो तो सरकार बिल पर चर्चा के लिए तैयार है।
वेंकैया नायडू नहीं हैं सदन में 
सभापति एम वेंकैया नायडू की सास का निधन हो गया है, इसलिए वे सदन में मौजूद नहीं हैं। उनकी जगह सदन के संचालन की जिम्मेदारी उप सभापति हरिवंश संभाल रहे हैं। वहीं, बिल को लेकर भाजपा और कांग्रेस ने अपने राज्यसभा सदस्यों को सदन में उपस्थित रहने के लिए व्हिप जारी किया हुआ था। इस मुद्दे पर पार्टी की रणनीति तय करने के लिए कांग्रेस के सांसदों की एक बैठक भी हुई।
लोकसभा में पास हो चुका है बिल
गुरुवार को विपक्ष के बहिर्गमन के बीच लोकसभा द्वारा इसे मंजूरी दी जा चुकी है। विधेयक के पक्ष में 245 जबकि विपक्ष में 11 वोट पड़े थे। तीन तलाक पर गुरुवार को लोकसभा में मैराथन बहस हुई थी। सुबह से चली बहस में शाम को तीन तलाक पर बिल पास हो गया। इस ऐतिहासिक मौके पर भी संसद में आधे से ज्यादा सांसद गैरहाजिर थे। इसमें भी भाजपा के व्हिप जारी होने के बावजूद 30 सांसद अनुपस्थित थे।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ICC की सर्वश्रेष्ठ महिला टी-20 टीम की कप्तान बनीं हरमनप्रीत कौर
Next Article चिप्स कंपनी में भीषण आग से 3 की मौत, 7 मजदूर लापता, 20 झुलसे

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

बोरीवली में मेडिकल कैंप और सीपीआर प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन
Mumbai / Maharshtra
September 25, 2026
नेस्ले इंडिया ने लालबागचा राजा के साथ अपना जुड़ाव जारी रखा, ‘गुड फूड, गुड लाइफ’ के साथ मनाई मुंबई की उत्सव भावना
Business Mumbai / Maharshtra
September 25, 2026
विलेपार्ले (मुंबई) गोयल भवन के प्रांगण में २२४ वें आचार्य श्री भिक्षु चरमोत्सव कार्यक्रम का सुंदर आयोजन
social
September 25, 2026
अनिल कपूर ने अपने गेम शो पर खोला कपूर परिवार का राज़: “खाने से ज़्यादा मज़ा खिलाने में है!”
entertainment
September 25, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?